J & K Police Constable Recruitment 2026: JKSSB ने 669 पदों पर अधिसूचना जारी, 2 मार्च से 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

Published On: March 1, 2026

J & K Police Constable Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर में पुलिस विभाग में भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कॉन्स्टेबल (Executive) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती राज्य पुलिस में कॉन्स्टेबल के विभिन्न पदों को भरने के लिए निकाली गई है।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर 2 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 669 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसमें बेसिक पे ₹19,900 से शुरू होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता

JKSSB कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10+2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा से उत्तीर्ण किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए। यदि आपका अंतिम बर्ष चल रही है तो भी आप आवेदन कर सकते हो।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 बर्ष से अधिकतम आयु 28 वर्ष, 30 बर्ष या 40 बर्ष निर्धारित हुआ है। आयु की गणना अधिसूचना में दी गई आधार तारीख के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु में छूट मिलेगी, इसके लिए प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

आवेदन कैसे करें पूरी स्टेप्स

JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर Online Registration या Apply Online सेक्शन से Constable (Executive) Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

New Registration में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

लॉगिन करके आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, एड्रेस, कैटिगरी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित शुल्क जमा करके फ्रॉम सबमिट करें।

J & K Police Constable Recruitment Official Website Photo

आवेदन शुल्क

अनारक्षित (General/EWS): ₹700
SC/ST/OBC/PWD/पूर्व सैनिक/महिलाः ₹600

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
    विषयः सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, अंग्रेजी/उर्दू/हिंदी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, सामान्य विज्ञान आदि
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
    दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग मानक
  3. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
    ऊंचाई, सीना (पुरुष), वजन (महिला) आदि
  4. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
    शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण-पत्र आदि जांच

अंतिम बात

यह भर्ती जम्मू कश्मीर पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सबसे बड़ा मौका है। समय रहते आवेदन करे, इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद परीक्षा तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- JPSC CSE Recruitment 2026: झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 9 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment