JPSC CSE Recruitment 2026: झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 9 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं

Published On: फ़रवरी 28, 2026

JPSC CSE Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यह झारखंड सिविल सेवा (JPSC CSE) परीक्षा है, जो राज्य में विभिन्न प्रशासनिक पदों (जैसे डिप्टी कलेक्टर, DSP, डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्नर आदि) पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक डिग्री (Bachelor s Degree) से उत्तीर्ण किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसीबी स्ट्रीम से होनी चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 बर्ष से अधिकतम आयु 35 बर्ष निर्धारित हुआ है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकार नियम अनुसार छूट मिलेगी।

आवेदन करने की स्टेप्स

JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Online Registration या Apply Online सेक्शन में जाएं।

JPSC Civil Services Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें।

New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

इसके बाद लॉगिन करने आवेदन फ्रॉम भरे।

आवेदन फ्रॉम व्यक्तिगत जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

अच्छे से जानकारी जांच कर फ्रॉम सबमिट करें।

JPSC CSE Recruitment 2026 Apply Date Change Notice

चयन प्रक्रिया

JPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होगी, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview)। Prelims परीक्षा दो पेपर में होगी, जनरल स्टडीज पेपर-1 और जनरल स्टडीज पेपर-2 और दोनों पेपर में सफल होना अनिवार्य है। इसके बाद मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को सख्यातकार के लिए बुलाए जाएंगे।

अंतिम बात

यह भर्ती झारखंड सिविल सेवा में शामिल होने का सबसे बड़ा मौका है। समय रहते आवेदन करके इस अवसर को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे। यदि कोई तकनीकी समस्या आए तो JPSC हेल्पलाइन या वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- BPSC APO Recruitment 2026:सहायक अभियोजन अधिकारी के 300 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, LLB डिग्री अनिवार्ये

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment