Indian Bank Specialist Officer Recruitment 2026: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 350 पद भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
Indian Bank SO Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अप्रैल 2026
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष से अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित हुआ है। इसके साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट।
शैक्षणिक योग्यता
स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्रातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, विभिन्न स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन, डिग्री, डिप्लोमा या प्रोफेशनल क्योलिफिकेशन भी जरूरी है। उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए पद-वार योग्यता मानदंडों को ध्यान से पढ़ना चाहिए क्योंकि हर पद की शैक्षणिक आवश्यकता अलग-अलग हो सकती है।
उमीदवार की चयन प्रक्रिया
पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Test) देना होगा, जिसका कुल अंक 180, कुल प्रश्न 120 और विषय की बात करें तो, अंग्रेजी भाषा, संबंधित स्पेशलिस्ट विषय, रीजनिंग और कांटिटेटिव एटीट्यूड। परीक्षा अवधि 2 घंटे (120 मिनट) और गलत उत्तर पर एक-चौथाई (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। इस परिक्षा से उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 100 मार्क की साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।
Indian Bank SO Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?
इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
होमपेज पर Careers या Recruitment सेक्शन में जाएं।
Specialist Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी सावधानी से भरें।
जरूरी दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो)।
फॉर्म की अच्छी तरह समीक्षा करें और अंत में सबमिट करें।
सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते है।
Indian Bank Specialist Officer Vacancy Application From
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट रूप से दी गई है। सामान्यतः अनारक्षित और OBC उम्मीदवारों को शुल्क देना होता है, जबकि SC/ST/PWD उम्मीदवारों को छूट मिल सकती है। उम्मीदवारों को अधिसूचना में उल्लिखित शुल्क ‘विवरण ध्यान से पढ़ना चाहिए।
अंतिम बात
Indian Bank Specialist Officer Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र में स्पेशलिस्ट भूमिका निभाना चाहते हैं। कुल 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 28 अप्रैल 2026 तक खुले रहेंगे। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी शुरू कर दें।