NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 577 पदों पर भर्ती, 9 अप्रैल से 1 मई तक ऑनलाइन आवेदन, योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस

Published On: April 11, 2026

NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NC L) ने Operator (Trainee), Staff Nurse (Trainee) और Overseer (Civil) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इन पदों के लिए पात्रता रखते हैं, वे कल यानी 9 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई 2026 है।

इच्छुक उम्मीदवार NCL की आधिकारिक वेबसाइट ncicil.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती कोयला क्षेत्र में स्थिर करियर बनाने का अच्छा मौका प्रदान करती है।

NCL Recruitment 2026: पदों की संख्या

इस भर्ती के माध्यम से कुल 577 रिक्त पद भरे जाएंगे। पदवार विवरण इस प्रकार है:

  • Operator (Trainee): 472 पद
  • Staff Nurse (Trainee): 75 पद
  • Overseer (Civil), T&S Grade-C: 30 पद

पदों के अनुसार योग्यता मापदंड

Operator (Trainee)
उम्मीदवार ने 10वीं/SSC पास किया हो। उसके पास हैवी मोटर वाहन (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

Staff Nurse (Trainee)
उम्मीदवार ने 10+2 के साथ नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त की हो।

Overseer (Civil), T&S Grade-C
उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं) पास करने के साथ सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा किया हो।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने की उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18बर्ष से 30 बर्ष निर्धारित हुआ है। आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन फीस

अनारक्षित (UR), OBC और EWS उम्मीदवारों को ₹1000 का भुगतान करना होगा।
SC, ST, ESM, PwBD और Departmental Candidates के लिए आवेदन निशुल्क है।

NCL Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सीधे रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। CBT में सिलेबस में संबंधित विषय, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और अंग्रेजी/हिंदी जैसे टॉपिक शामिल हो सकते हैं। चयन के बाद नियुक्ति NCL के नियमों के अनुसार होगी और उम्मीदवारों को ट्रेनिंग पीरियड भी दिया जा सकता है।

NCL भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें स्टेप बाय स्टेप गाइड

NCL की आधिकारिक वेबसाइट noicil.in पर जाएं।

Careers 41 Recruitment सेक्शन में जाएं और NCL Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी सही-सही दर्ज करें।

जरूरी दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, लाइसेंस, डिप्लोमा आदि) अपलोड करें।

आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।

फॉर्म की समीक्षा करें और अंत में सबमिट करें।

सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

NCL Recruitment 2026 Application From

अंतिम बात

NCL Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो Operator, Staff Nurse या Overseer पदों पर काम करना चाहते हैं। कुल 577 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 9 अप्रैल से 1 मई 2026 तक खुले रहेंगे। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें, फॉर्म सावधानी से भरें और CBT की तैयारी शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें- HPRCA JE Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती, 10 अप्रैल से 2 मई तक ऑनलाइन आवेदन योग्यता, सैलरी और परीक्षा पैटर्न

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment