8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया अब तेज होती दिख रही है। 24 अप्रैल 2026 को देहरादून में आयोग की पहली बैठक होने जा रही है, जिसमें कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में फिटमेंट फेक्टर, न्यूनतम सैलरी, हाउस रेंट अलाउंस (HRA), फैमिली यूनिट और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC JCM) ने 13 अप्रैल 2026 को 51 पेज का मेमोरेंडम सरकार को सौंपा है, जिसमें कर्मचारियों की कई प्रमुख मांगों को प्रमुखता से रखा गया है।
जेसीएम का 5 यूनिट फैमिली फॉर्मूला
जेसीएम ने वेतन आयोग के सामने सबसे बड़ा बदलाव फैमिली यूनिट को लेकर प्रस्तावित किया है। दशकों से वेतन आयोग तीन यूनिट (कर्मचारी, पत्नी और दो बच्चे) के आधार पर न्यूनतम वेतन तय करते आए हैं। जेसीएम अब इसे बढ़ाकर 5 यूनिट करने की मांग कर रहा है। इसका तर्क यह है कि आज के दौर में एक कर्मचारी पर पत्नी, दो बच्चों के अलावा बूढ़े माता-पिता की जिम्मेदारी भी होती है।
नया गणित इस प्रकार है:
- कर्मचारी: 1 यूनिट
- जीवनसाथी: 1 यूनिट
- दो बच्चे: 0.8 + 0.8 = 1.6 यूनिट
- माता-पिता: 0.8 + 0.8 = 1.6 यूनिट
- कुल: 5.2 यूनिट (राउंड फिगर में 5 यूनिट)
फिटमेंट फैक्टर की मांग: 2.57 से 3.83
सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। जेसीएम अब इसे बढ़ाकर 3.83 करने की मांग कर रहा है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को मान लेती है, तो वर्तमान न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से सीधे ₹69,000 तक पहुंच सकती है। जेसीएम के जनरल सेक्रेटरी शिवगोपाल मिश्रा ने इसका पूरा कैलकुलेशन समझाया है।
एरियर और पेंशन पर असर
अगर वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 के बाद लागू होती हैं, तो कर्मचारियों को 18 से 24 महीनों का एरियर मिल सकता है। पेंशन अंतिम प्राप्त मूल वेतन से जुड़ी होती है। बेसिक सैलरी में वृद्धि से पेंशन और फेमिली पेंशन भी बढ़ेगी।
अन्य प्रमुख मांगें
- सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करना
- पे गैप (सबसे निचले और सबसे ऊंचे स्तर के अधिकारी की सैलरी में अंतर) को 1:1 से ज्यादा न होने देना
- पेंशन को अंतिम वेतन का 67% और फेमिली पेंशन को 50% करना
- पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करना
- 2026 से पहले रिटायर हुए पेंशनभोगियों पर भी नया फॉर्मूला लागू करना
अंतिम बात
8वें वेतन आयोग की पहली बैठक 24 अप्रैल 2026 को देहरादून में होगी। चेसीएम ने 5 यूनिट फेमिली फॉर्मूला, 3.83 फिटमेंट फैक्टर, 6% सालाना इंक्रीमेंट और न्यूनतम बेसिक सेलरी ₹69,000 की मांग रखी है। सरकार इन मांगों को कितना मानती है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह आर्थिक रूप से बहुत अहम समय है।