Panjab & Sind Bank LBO Admit Card 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer – LBO) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि: 10 मई 2026 (दोपहर 12 बजे)
परीक्षा मोडः विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन/ऑनलाइन (CBT)
Punjab & Sind Bank LBO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: Punjab & Sind Bank की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
एडमिट कार्ड सेक्शन ढूंढें: होमपेज पर Careers” या “Recruitment” सेक्शन में “LBO Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन करें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड देखेंः लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
डाउनलोड और प्रिंट करें: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका कम से कम दो प्रिंट आउट निकाल लें।
यहां क्लिक करके Notice देख सकते हैं।
LBO परीक्षा पैटर्न
लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा में कुल 120 अंक के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। विषय इस प्रकार हैं:
- अंग्रेजी भाषा
- बैंकिंग ज्ञान
- सामान्य जागरूकता
- कंप्यूटर ज्ञान
- परीक्षा अवधिः 2 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग: कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
सैलरी और लाभ
LBO पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹48,480 से ₹85,920 तक वेतन मिलेगा। यह वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार है और इसमें DA, HRA, अन्य भत्ते शामिल हैं। बैंक कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य लाभ जैसे मेडिकल, लीव, पेंशन आदि भी लागू होंगे।
महत्वपूर्ण सलाह उम्मीदवारों के लिए
एडमिट कार्ड परीक्षा से कम से कम 2-3 दिन पहले डाउनलोड कर लें ताकि कोई तकनीकी समस्या न आए। Punjab & Sind Bank LBO भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर करियर बनाना चाहते हैं। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को स्थिर नोकरी ओर अच्छे वेतन का लाभ मिलेगा। नियमित रूप से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, क्योंकि आगे इंटरव्यू तिथि या अन्य अपडेट्स भी वहीं जारी किए जाएंगे।