UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, 17 मई तक करें अप्लाई

Published On: May 1, 2026

UP Board Scrutiny 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38% रहा।

जिन छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है लेकिन प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अब UP Board Scrutiny 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कूटिनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर 17 मई 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UP Board Result 2026: उत्तीर्ण प्रतिशत

कक्षा 10वीं (हाईस्कूल): 90.42% छात्र उत्तीर्ण
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट): 80.38% छात्र उत्तीर्ण

कौन कर सकता है स्क्रूटिनी के लिए आवेदन ?

UPMSP Scrutiny 2026 के लिए वे सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं जो परीक्षा में प्राप्त अंकों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और अपनी थ्योरी या प्रैक्टिकल कॉपियों का पुनः मूल्यांकन करवाना चाहते हैं।

महत्वपूर्ण बातः स्कूटिनी के बाद जो अंक तय किए जाएंगे, वे अंतिम माने जाएंगे। इन अंकों को ही अंतिम मार्कशीट और प्रमाण-पत्र में दर्ज किया जाएगा। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि स्कूटिनी में अंक बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं।

स्क्रूटिनी आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि

स्कूटिनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 17 मई 2026

स्क्रूटिनी फीस कितनी है?

स्क्रूटिनी फॉर्म भरते समय छात्रों को प्रति विषय थ्योरी या प्रेक्टिकल कॉपी की जांच के लिए ₹500 का भुगतान करना होगा। बिना स्कूटिनी फीस जमा किए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। फीस केवल ऑनलाइन मोड से ही जमा की जा सकती है।

UP Board Scrutiny 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले ब्राउजर में upmsp.edu.in टाइप करें और वेबसाइट खोलें।

होमपेज पर High School Scrutiny 2026” या “Intermediate Scrutiny 2026” का लिंक चुनें।

अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करके लॉगिन करें।

मांगी गई सभी जानकारी जैसे विषय का चयन, व्यक्तिगत विवरण आदि ध्यान से भरें।

स्क्रूटिनी फीस (₹500 प्रति विषय) का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

UP Board Scrutiny 2026 Notice

UP Board Scrutiny 2026 Apply Link

छात्रों के लिए उपयोगी सुझाव

UPMSP Scrutiny 2026 उन छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर है जो अपने परिश्रम के अनुसार बेहतर अंक हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और अंतिम फैसला परीक्षा परिषद् का होता है। छात्रों को किसी भी जानकारी या समस्या के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद् के हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और किसी थर्ड पार्टी साइट पर भरोसा न करें।

यह भी पढ़ें- NCERT Group A B C Answer Key 2026: डाउनलोड करें उत्तर कुंजी और 2 मई तक दर्ज करें ऑब्जेक्शन

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment