BPSSC Police Havaldar Instructor Recruitment 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस में शामिल होकर सेवा करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।
आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 122 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
BPSSC Havaldar Instructor Bharti 2026: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा (1) अगस्त 2025 के अनुसार)
- न्यूनतम आयुः 18 वर्ष
- पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयुः 37 वर्ष
- महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयुः 40 वर्ष
आवेदन शुल्क
- सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस: ₹100
- फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
Police Havaldar Instructor Bharti के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर भर्ती संबंधित लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करें: व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि ध्यान से भरें।
दस्तावेज अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें: ₹100 की फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
भर्ती प्रक्रिया का अवलोकन
यह भर्ती बिहार पुलिस में इंस्ट्रक्टर स्तर के पदों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को बिहार पुलिस की विभिन्न ट्रेनिंग इकाइयों या संबंधित इकाइयों में तैनात किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए, जिसमें शारीरिक मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण नियम दिए गए होंगे।
महत्वपूर्ण सलाह उम्मीदवारों के लिए
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो पुलिस विभाग में स्थिर करियर बनाना चाहते हैं। इंस्ट्रक्टर पद पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को ट्रेनिंग और पुलिसिंग से संबंधित विशेष जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सभी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। किसी भी संदेह की स्थिति में BPSSC हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- MPESB Recruitment 2026: आज है अंतिम तिथि, 1679 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका