MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 30 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रही है। जो युवा अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी। इस भर्ती में कुल 1679 पद भरे जाएंगे। इसमें वनरक्षक के 728 पद, क्षेत्र रक्षक के 169 पद, जेल प्रहरी के 757 पद और जेल सुपरिटेंडेंट के 25 पद शामिल हैं।
MPESB भर्ती 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी पदों पर आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
जेल सुपरिटेंडेंट पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्रातक (Graduation) डिग्री आवश्यक है।
आयु सीमा (पद अनुसार)
न्यूनतम आयु 18 या 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 33 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
परीक्षा तिथि
MPESB ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा 25 मई 2026 से आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। सटीक परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- जनरल एवं मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारः ₹500
- SC, ST, OBC उम्मीदवारः ₹250
- पोर्टल शुल्कः ₹60 (अतिरिक्त)
फॉर्म में संशोधन का आखिरी मौका
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है और फॉर्म में कोई त्रुटि रह गई है, वे 30 अप्रैल 2026 तक संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
MPESB Vanrakshak Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
भर्ती सेक्शन में Vanrakshak / Jail Prahari / Kshetra Rakshak भर्ती 2026 का लिंक चुनें।
नया रजिस्ट्रेशन करें या पहले से बने लॉगिन आईडी से साइन इन करें।
आवेदन फॉर्म भरें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि दर्ज करें।
दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित फीस का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें।
MPESB Recruitment 2026 Online From
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
शारीरिक मापदंड और अन्य योग्यताएं
वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी जैसे पदों में शारीरिक दक्षता बहुत महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को ऊंचाई, वजन और छाती के मापदंड पूरे करने होंगे। दौड़, ऊंची कूद आदि की शारीरिक परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। पूर्ण विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें।
अंतिम बात
MPESB की यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो वन विभाग, जेल विभाग और सुरक्षा से जुड़े सरकारी पदों पर नौकरी चाहते हैं। समय सीमा समाप्त होने से पहले सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन अवश्य कर लें। नियमित रूप से MPESB या MP Online की वेबसाइट चेक करते रहें, क्योंकि एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि और अन्य अपडेट्स वहीं जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Union Bank Of India Apprentice Recruitment 2026: 1865 पदों पर भर्ती शुरू, 19 मई तक करें आवेदन