
मैं खुद ओडिशा का हूं और यहां के बहुत लोगों ने यह प्रोसेस मुझसे पूछा है। इसलिए मैंने सोचा कि सब कुछ एक जगह विस्तार से लिख दूं। अगर आपके परिवार में कोई नया बेटी आई है, शादी के बाद “बहु” के रूप में या कोई नया बेटी जन्म लिया हो, तो उनका नाम जोड़ना एक जरूरी काम है। यदि आप नहीं करते हो तो, उस सदस्य को राशन का पूरा हिस्सा नहीं मिलता है और इसके साथ जितनी भी सरकारी योजना जैसे; उज्ज्वल योजना, पीएम आवास योजना, या आयुष्मान भारत में भी दिक्कत आ सकता है।
इसी तरह अगर आपके बेटी की शादी हो गया है, और वो अब “ससुराल” चली गई है, तो उसका नाम राशन कार्ड से हटना भी एक जरूरी काम है। दोनों कार्ड में नाम होने से दोनों कार्ड “बंद” हो सकता है।
इस पूरी गाइड में, हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे, बेटी का नाम राशन कार्ड में कैसे जुड़े (ऑनलाइन और ऑफलाइन), बेटी का नाम राशन कार्ड से कैसे हटाएं (शादी के बाद), राशन कार्ड से दूसरे कार्ड में नाम कैसे ट्रांसफर करें। साथ ही, जरूरी डॉक्यूमेंट, फ्रॉम नंबर, कॉमन दिक्कत के सोल्यूशन, और 10 से ज्यादा FAQ भी इसमें शामिल है। चलिए शुरू करते हैं।
आप किस परिस्थिति मैं हैं?
1.आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है, और उसका नाम राशन कार्ड में जोड़ना है, तो “Section 1″ (Add Process) देखें।
2.आपके घर में नई बहु आई है शादी के बाद, तो “Section 1″ (Add Process) देखें।
3.आपकी बेटी की शादी हो गई है, और अब वो ससुराल चली गई है, तो “Section 2′ (हटाने का प्रोसेस) देखें।
4.बेटी की शादी के बाद उसका नाम पति के राशन कार्ड में जोड़ना है, तो “Section 3” (Transfer Process) देखें (यह 2 स्टेप प्रोसेस है, पहले डिलीट, फिर एड)
5.बेटी का नाम पहले से है लेकिन गलत है, जैसे (स्पेलिंग मिस्टेक्स, DOB गलत), इसको सही भी Add process से होता है, “Section 1” देखें।
जरूरी दस्तावेज की लिस्ट
हर प्रोसेस के लिए अलग अलग दस्तावेज चाहिए। नीचे पूरी लिस्ट है।
बेटी का नाम ADD करने के लिए:
बेटी का Aadhar Card (अगर बेटी छोटी है, 5 साल से कम तो, Birth Certificate भी चल जाएगा)
परिवार के मुखिया का Aadhar Card
Original राशन कार्ड की फोटोकॉपी
एक active mobile number जो मुखिया के आधार से लिंक हो (OTP Verification के लिए)
Passport Size Photo (कभी कभी जरूरी होता है, स्टेट के हिसाब से)
अगर नया सदस्य शादी के बाद आए है (नई बहु) तो, Marriage Certificate और Surrender Certificate (मायके वाला राशन कार्ड से नाम काटने का प्रमाण)
बेटी का नाम हटाने के लिए:
Marriage Certificate या शादी का कार्ड (फोटोकॉपी)
बेटी का Updated Aadhar Card (अगर आधार में पति का नाम और नया एड्रेस अपडेट हो गया है तो अच्छा है)
परिवार के मुखिया का Aadhar Card
Original राशन कार्ड की फोटोकॉपी
Reason declaration (क्यों नाम हटाना है, शादी, मृत्यु, दूसरे स्टेट में ट्रांसफर)
बेटी की नाम ट्रांसफर करने के लिए:
पहले वाले राशन कार्ड से “Surrender Certificate” (यह प्रूफ है कि पुराने कार्ड से नाम हट गया)
बेटी का “updated aadhar card” (नया एड्रेस और पति के नाम के साथ)
पति के “ration card copy”
Marriage Certificate
पति का “aadhar card”
टिप्पणी: सभी डॉक्यूमेंट की “clear photocopy” और “original”, दोनों रखें। कई बार ब्लॉक ऑफिस वाले original भी मांग लेते है, वेरीफिकेशन के लिए।
Section 1: बेटी का नाम राशन कार्ड में कैसे Add करें
इसके लिए दोनों तरीके है, online (portal या app से) और offline (Block Office या डीलर से)। आप दोनों में कोई भी कर सकते हैं। मेरे कई पाठकों ने बताया कि पहले उन्हें यह प्रोसेस बहुत मुश्किल लगता था, लेकिन actual मैं यह सिर्फ 15-20 मिनट का काम है अगर सारे documents तैयार रखो।
Online Process (Mera Ration App/ State Portal)
Central Government ने “Mera Ration” app और dfpd.gov.in पोर्टल शुरू किया है जहां आप किसी भी स्टेट के राशन कार्ड के लिए काम कर सकते हैं। लेकिन actual application अक्सर अपने स्टेट के पोर्टल पर भी करना पड़ता है। नीचे स्टेप्स बाय स्टेप प्रोसेस है।
Step 1: पोर्टल खोले
- अपने स्टेट के राशन पोर्टल पर जाएं। सभी पोर्टल की लिस्ट Section 4 में है।
- Example: ओडिशा के लिए foododisha.gov.in , बिहार के लिए epds.bihar.gov.in , झारखंड के लिए aahar.jharkhand.gov.in

Step 2: login करें
- होमपेज पर “Card Holder Login” या “RC Admin Login” की ऑप्शन होता है, ढूंढें। क्योंकि हर स्टेट की लॉगिन का सकती अलग अलग होता है।
- Login Credentials: अक्सर Ration Card Number और head of family के आधार के अंतिम 8 digit (password के रूप में) इस्तमाल होते है
- कुछ स्टेट में OTP डालने के बाद Login होती है (ये OTP आधार लिंक मोबाइल नंबर पर अति है)।

Step 3: Dashboard पर “Add Family Member” चुनें
- Login के बाद dashboard खोलेगा
- Left side menu में “Add Family Member” या “परिवार के सदस्य को जोड़ना” या “नया नाम जोड़े” खोजे और उस पर क्लिक करें।

Step 4: फ्रॉम भरें
उस फ्रॉम में नीचे दी गई डिटेल्स भरें:
- नया सदस्य का नाम (हिंदी और इंग्लिश दोनों में; स्पेलिंग एग्जैक्ट “आधार जैसी हो”)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB) (आधार वाली)
- Gender (Female बेटी की कैसे में)
- मुखिया से रिश्ता (Daughter या Daughter in Law)
- आधार नंबर (बेटी का)
- मोबाइल नंबर (आपके ऊपर है चाहे तो आड़ कर सकते हैं)


Step 5: आधार OTP Verification
- बेटी के आधार लिंक मोबाइल पर एक “otp” आएगा, उसे फिल करके “verify” करें।
- अगर आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो यह स्टेप स्किप हो जाएगा, लेकिन फिर “manual verification” ज्यादा टाइम लगेगी।

Step 6: डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- बेटी का आधार कार्ड (JPG फॉर्मेट में, साइज “500KB” से कम)
- अगर छोटी बची है तो “Birth Certificate”
- Passport size फोटो
Step 7: सबमिट करें और “Acknowledgment” save करे
- सब कुछ चेक करके सबमिट बटन दबाएं
- एक Acknowledgment slip या Application Reference Number मिलेगा। इसको डाउनलोड करें, ये आगे स्टेटस चेक करने में काम आयेगा।

Application के बाद क्या होता है:
- आपकी एप्लीकेशन “Block Supply Officer (BSO) के पास जाती है
- वेरिफिकेशन होती है, और कभी कभी फील्ड वेरिफाई भी होती है
- Approval के बाद नाम राशन कार्ड में अपडेट हो जाता है
- इसको होने में “30 से 40 दिन” का समय लगती है
Offline Process (Block Office या CSC या Dealer)
अगर आपको “ऑनलाइन” करने में दिक्कत हो रहा है, या आपके इलाके में इंटरनेट नहीं है, तो “ऑफलाइन प्रोसेस” भी अवेलेबल है:
कहां जाएं:
- Block development Office (BDO) का सप्लाई सेक्शन
- Common service center (CSC), इसमें आपको 30 से 50 रुपए फीस लग सकती हैं
- कभी-कभी अपने Fair Price Shop (FPS) डीलर से भी फ्रॉम मिल जाता है
कौन सा फॉर्म भरे:
- अक्सर “From Kha” (ओडिशा, बिहार, यूपी जैसे स्टेट में), पहले से बना राशन कार्ड में बदलाव के लिए
- कुछ स्टेट में “From 3” या अलग फ्रॉम होता है
- फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं, अक्सर फ्री में मिलता है
प्रोसेस:
1.फॉर्म भरे (सारी डिटेल्स आधार के हिसाब से सही भरें)
2.जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी “attach” करे
3.Original Document भी साथ रखें “Verification” के लिए
4.Block Office के सप्लाई सेक्शन में जमा करें
5.Application Number वाली Receipt जरूर लें (स्टेटस चेक करने के लिए)
टाइम: ऑफलाइन में भी 30 से 40 दिन लगता है।
Section 2: बेटी का नाम राशन कार्ड से कैसे हटाएं (शादी के बाद)
बेटी की शादी होने के बाद उसका नाम मायके के राशन कार्ड से हटना legally mandatory है, क्यों? क्योंकि:
- एक व्यक्ति का नाम सिर्फ एक राशन कार्ड में हो सकता है
- शादी के बाद वो पति के परिवार का सदस्य बन जाती है
- अगर नाम दोनों कार्ड में रहेगा तो दोनों कार्ड suspend या cancel हो सकता है
- Government cross verification करती है, आधार के ऊपर (पकड़े जाने पर penalty भी लग सकता है)
ऑनलाइन प्रोसेस
Step 1: पोर्टल पर लॉगिन करें
- वही पोर्टल जो “Section 1” में इस्तमाल किया था (स्टेट राशन कार्ड पोर्टल)
- राशन कार्ड नंबर + head of family के आधार लास्ट 8 डिजिट से “लॉगिन”
Step 2: “Delete Family Member” चुनें
- Dashboard में “Delete Family Member” या “परिवार के सदस्य को हटाना” ऑप्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें

Step 3: बेटी का नाम select करें
- Card में जितने सदस्य हैं उनकी लिस्ट दिखाएगी, इसमें बेटी का नाम “सलेक्ट” करें

Step 4: Reason चुनें
- Reason drop-down में “Marriage” या “शादी के बाद सुसराल चली गई” ऑप्शन चुनें
- दूसरे ऑप्शन अक्सर: Death, Migration, Duplicate entry

Step 5: Marriage Certificate अपलोड करें
- Marriage Certificate या शादी का कार्ड की क्लियर स्कैन या फोटो अपलोड करें
- Format: JPG या PDF, size 500KB तक
Step 6: सबमिट करें
- सबमिट दबाएं और एक reference number वाली Receipt मिलेगी। इसको save करे

ऑफलाइन प्रोसेस
Block Office या CSC जाएं
- “From Kha” (या स्टेट के relevant deletion from) भरें
- Marriage Certificate, मुखिया की आधार, राशन कार्ड की फोटोकॉपी एड करे
- सबमिट करें और Receipt जरूर लें
जरूरी जानकारी: अगर आपकी बेटी की शादी के साल से काफी टाइम हो गया है और नाम नहीं हटाया है, तो अभी भी हटा सकते हैं किसी तरह की penalty नहीं है, लेकिन तुरंत कर देना चाहिए ताकि दोनों कार्ड “save” रहे।
Section 3: बेटी का नाम राशन कार्ड से ट्रांसफर कैसे करें
ट्रांसफर का मतलब है, बेटी का नाम मायके वाले राशन कार्ड से हटना और पति के राशन कार्ड में जोड़ना। यह एक 2 स्टेप प्रोसेस है:
स्टेप बाय स्टेप ट्रांसफर प्रोसेस
पहला स्टेप: पुराने कार्ड से डिलीट करें
- Section 2 में बताया गया डिलीट प्रोसेस फॉलो करें
- Marriage Certificate लगा के अप्लाई करें
- Surrender Certificate मिलेगा (यह प्रूफ है कि बेटी का नाम मायके वाले कार्ड से हट गया
दूसरा स्टेप: बेटी के आधार अपडेट करें
यह स्टेप transfer से पहले important है
बेटी के आधार में नीचे वाली चीजें अपडेट करें
- नया एड्रेस (पति के घर का)
- पति का नाम (spouse Field में )
- मोबाइल नंबर (अगर नया है)

एड्रेस अपडेट के लिए myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं या नजदीकी CSC सेंटर में
डॉक्यूमेंट चाहिए: Marriage Certificate + पति के राशन कार्ड की कॉपी + पति का आधार
तीसरा स्टेप: पति के राशन कार्ड में Add करें
अब section 1 वाला add प्रोसेस फॉलो करें
- पति के राशन कार्ड से लॉगिन करें (head of family= pati)
- “Add Family Member” में बेटी का नाम एड करें
- Documents में जरूर लगाएं “बेटी आधार कार्ड, Marriage Certificate, Surrender Certificate (मायके वाले कार्ड से)
जरूरी जानकारी: अगर बेटी का आधार अपडेट नहीं किया तो “ट्रांसफर एप्लीकेशन” reject हो सकता है (क्योंकि सिस्टम चेक करता है कि नाम और एड्रेस दोनों कार्ड के बिल्कुल मैच हो रहा हैं या नहीं। अगर आप ओडिशा से हैं और आपको कोई specific problem आ रही है, तो कमेंट में जरूर बताएं – मैं personally reply करूंगा।
ओडिशा के लिए Special Process
बेटी का नाम राशन कार्ड में कैसे Add करें
step 1: सबसे पहले foododisha.in पर जाएं
ऊपर में “Citizen Services” के अंदर “Citizen Services” को सलेक्ट करें ।

step 2:यहां आपको “NFSA” (यदि आपका राशन कार्ड National के अंदर जा रहा हैं) और “SFSS” यदि आपका राशन कार्ड State के अंडर जा रहे हैं), ऑप्शन से आपका कौनसा है, इसके अंदर वाली “Addition of Member” में क्लिक करें।

step 3;यहां “ration card” नंबर डालो और “Get Details” में क्लिक करें, OTP डालने के बाद “Get Details” करो।

step 4:फुल मेंबर की लिस्ट दिख जाएगी, इसके नीचे आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसमें नाम, लिंग, डेट ऑफ बर्थ, रिलेशन, वोटर कार्ड नंबर, आधार नंबर, पिता नाम, पति नाम, और भी कुछ जानकारी होता है, उसे पूरा करें।

step 5:इसके बाद “check box” में टिक करके “Update” पर क्लिक करो।
step 6:”Sucess ” की स्क्रीन शॉट लेके आपको ब्लॉक को जाना पड़ेगा और Verify करना पढ़ेगा।
बेटी का नाम राशन कार्ड से कैसे हटाएं
यदि आपको बेटी की नाम हटाना है तो, फीस वेबसाइट खोले और “Delete Member” के अपडेट क्लिक करके, जो में पहले बताया ही उन सारे स्टेप को फॉलो करें।
लॉगिन के बाद, पूरी मेंबर को लिस्ट दिखाई देगी, जिसको डिलीट करनी है उसको सलेक्ट करके, “रीजन” सलेक्ट करके “Submit” करें।
इसके बाद कुछ दिन के बाद ये नाम आपके राशन कार्ड से हट जाएगी।
Odisha helpline number: 1967
Section 4: State wise राशन पोर्टल लिंक
यहां इंडिया के मेजर स्टेटस के राशन कार्ड पोर्टल की लिस्ट है। अपने स्टेट का पोर्टल इस्तेमाल करें:
| State | Portal Ka Naam | Website URL |
| Odisha | Food Supplies & Consumer Welfare | foododisha.gov.in |
| Bihar | EPDS Bihar | epds.bihar.gov.in |
| Jharkhand | Aahar Jharkhand | aahar.jharkhand.gov.in |
| Uttar Pradesh | FCS UP | fcs.up.gov.in |
| Madhya Pradesh | Rationmitra MP | rationmitra.nic.in |
| Delhi | NFS Delhi | nfs.delhi.gov.in |
| Rajasthan | Food Rajasthan | food.rajasthan.gov.in |
| Maharashtra | Mahafood | mahafood.gov.in |
| West Bengal | WBPDS | wbpds.gov.in |
| Karnataka | Ahara Karnataka | ahara.kar.nic.in |
| Tamil Nadu | TNPDS | tnpds.gov.in |
| All India | Mera Ration | nfsa.gov.in |
टिप्पणी: सबसे पहले अपने स्टेट का पोर्टल इस्तमाल करिए। अगर वहां प्रोसेस नहीं हो पा रहा है तो, mera-ration.gov.in Central पोर्टल इस्तमाल करें।
Section 5: Common probelm और उनका Solutions
राशन कार्ड प्रोसेस में अक्सर दिक्कत आती हैं। नीचे 6 आम दिक्कत और इसके सोल्यूशन (Solutions) हैं:
Problem 1: आधार OTP नहीं आ रहा हैं
Solution: आधार से लिंक मोबाइल नंबर चेक करें। अगर मोबाइल नंबर पुराना है या बंद हो गया है तो पहले उसको अपडेट कराएं “myaadhaar.uidai.gov.in “ पर या नजदीकी आधार सेंटर में।
Problem 2:पोर्टल पर लॉगिन नहीं हो रहा है
Solution: पासवर्ड के अंदर “head of family के आधार के लास्ट 8 digit प्रयास करें (सभी स्टेट में इसको इस्तमाल करते है)। अगर फिर भी लॉगिन नहीं हो रहा है, तो ब्राउजर कच्चे क्लियर करके chrome या firefox में देखे हो रहा है कि नहीं।
Problem 3: एप्लीकेशन “Pending at BSO” दिखा रहा है कई दिन से
Solution: BSO (block supply officer) के पास जाकर recipt दिखाएं और पूछे status क्या है। अक्सर field verification Pending होती है। नजदीक डीलर या राशन दुकान से भी मदद मिल सकता है।
Problem 4: बेटी का नाम दो राशन कार्ड में है (Duplicate Entry)
Solution: तुरंत एक कार्ड से डिलीट कराएं, यह लीगली गलत है और दोनों कार्ड सस्पेंड हो सकते हैं। Delete प्रोसेस सेक्शन 2 में दिए गए है।
Problem 5: Marriage Certificate नहीं है
Solution: local municipality या ग्राम पंचायत से marriage register कराएं। यह फ्री प्रोसेस है। दिल्ली, यूपी, बिहार, और अधिक स्टेटस में 15 से 30 दिन में certificate मिल जाता है।
Problem 6: आधार में पति का नाम अपडेट नहीं हो रहा
Solution: आधार सेंटर जाएं (ऑनलाइन अपडेट में लिमिटेशन है spouse name के लिए)। Marriage Certificate और पति का आधार लेके जाएं। फीस करीब 50 रुपए लगेगा।
यह भी पढ़ें – Ration Card BIG Changes For 2026: 30 साल बाद राशन चावल के नियम बदले, टूटे दाने घटे
FAQ
यहां 12 कॉमन क्वेश्चन हैं जो पढ़ने वाले अक्सर पूछते हैं:
Q1: राशन कार्ड में बेटी का नाम Add करने में कितना टाइम लगता है?
A: Verification और approval के बाद 30 से 45 दिन का टाइम लगता हैं। कभी कभी जरूरी चीज में 15 दिन में भी अपडेट हो जाता है।
Q2: नई बहु का नाम राशन कार्ड में कैसे जुड़े?
A: पहले मायके वाले राशन कार्ड से उसका नाम कटना होगा (Surrender Certificate मिलेगा)। उसके बाद आधार में पति का नाम और नया address update कराएं। फिर फ्रॉम Kha भर के अपने कार्ड में एड करें।
Q3: नया नाम जोड़ने में कितने फीस लगती है?
A: Government पोर्टल या ब्लॉक ऑफिस से फ्री है। CSC में जाके करें तो, 30 से 50 रूपेश तक चार्ज लग सकती है।
Q4: Online Process नहीं चल रहा, क्या करें?
A: सबसे पहले ब्राउजर बदलें (Chrome या Firefox जो इस्तमाल करें)। कुकीज़ और कच्चे क्लियर करें। अगर फिर भी प्रॉब्लम है तो, ऑफलाइन प्रोसेस (block Office या CSC) को सहयोग ले।
Q5: क्या बिना आधार के बेटी का नाम एड हो सकता है?
A: 5 साल से कम उमर की बच्ची के लिए Birth Certificate से हो सकता है। उसके बाद आधार लिंक करना जरूरी है। 18 साल वाले के लिए जरूरी है।
Q6: कितनी उम्र तक बर्थ सर्टिफिकेट से नाम जुड़ हो सकता है?
A: अक्सर 5 साल की उम्र तक। इसके बाद आधार अप्लाई करके आधार नंबर चाहिए होगा।
Q7: नाम हटाने का प्रोसेस ऑनलाइन कैसे करें?
A: स्टेट पोर्टल पर जाएं, delete family member चुने, बेटी का नाम सलेक्ट करें, रीजन “Marriage” चुने, मैरिज सर्टिफिकेट अपलोड करें, सबमिट। पूरी प्रोसेस “सेक्शन 2” में दिया गया है।
Q8: Application Status कैसे चेक करें?
A: अपना स्टेट पोर्टल पर “Application Status” या “Track Status” सेक्शन में जाएं, Refernce Number या Application Number डिटेल्स डालें, स्टेटस दिख जाएगी।
Q9: क्या CSC से यह काम हो सकता है?
A: हां, CSC एजेंट आपको फ्रॉम फिल करने और ऑनलाइन सबमिट करने में मदद करते है। लेकिन 30 से 50 की चेंज भी लेते है। CSC सेंटर पता करने के लिए csc.gov.in पर पिन कोड सर्च करें।
Q10: बेटी की शादी बहुत पहले हो गई थी लेकिन नाम अभी तक नहीं हटाया, अब हटाने पर पेनल्टी लगेगी?
A: अभी तक कोई penalty नहीं है। तुरंत डिलीट करें, क्योंकि दोनों कार्ड एक्टिव होने से future मैं cross verification में प्रॉब्लम हो सकती है।
Q11: odisha में राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े?
A: foododisha.gov.in पर जाएं, beneficiary login में क्लिक करें, राशन कार्ड नंबर + आधार लास्ट 8 डिजिट से लॉगिन करें, add Family Member को सलेक्ट करें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट। ओडिशा में अक्सर From 3 इस्तमाल होती है।
Q12: क्या नाम add करने के बाद automatic राशन मिलने लगता है?
A: नाम अपडेट होने के बाद अगले महीने से राशन मिलना शुरू हो जाता है। यह डीलर के सिस्टम में अपडेट होने के बाद हो मुमकिन है। अगर 1 महीने बाद भी ना मिले तो डीलर से पूछे।
Q13: ओडिशा में From 3 या From Kha कौनसा भरना चाहिए?
A: ओडिशा में पहले से बने हुए राशन कार्ड में बदलाव के लिए typically From 3 इस्तमाल होता है। नया कार्ड बनवाने के लिए From 1। Verification के लिए अपने ब्लॉक ऑफिस या नजदीक fair price shop (FPS) डीलर से पूछे different में अक्सर छोटा difference होता है।
निष्कर्ष
राशन कार्ड में बेटी का नाम सही करना या जोड़ना है, या ट्रांसफर करना है, अब पहले से काफी आसान हो गई है। State पोर्टल और mera ration सेंटर पोर्टल ने यह सब प्रक्रिया online कर दिया है।
याद रखें:
Document पूरा रखे
- आधार अपडेट होनी चाहिए (नया एड्रेस और पति का नाम)
- Receipt जरूर लें हर एप्लीकेशन के बाद
- 30 से 45 दिन का टाइम normally लगता है
- अगर आपको कोई भी स्टेप में प्रॉब्लम आए तो कमेंट सेक्शन में पूछे, हम हेल्प करेंगे।
यदि आपको और कोई समस्या हुआ तो आप आधारिक ईमेल ओर फोन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Jharkhand ration card new rule 2026: डुप्लीकेट और बेकार कार्डों पर झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई



