उज्ज्वला योजना 3.0: गरीब महिलाओं को 642 रुपये में गैस सिलेंडर, अप्लाई कैसे करें

Published On: जून 30, 2026
उज्ज्वला योजना 3.0 (Image: PMUY Site)

भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना 3.0 चला रखी है। ग्रामीण और गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है। 300 रुपये सब्सिडी भी खाते में आ जाती है। नतीजा, सिलेंडर सिर्फ 642 रुपये में।

मोबाइल से आसानी से अप्लाई कर सकते हो।

योजना क्यों शुरू की गई?

पहले गांव की महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती थीं। धुआं, आंखों में जलन, सांस की बीमारी जैसे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती थीं।

सरकार ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बलिया, उत्तर प्रदेश से योजना शुरू की जो आज लाखों महिलाएं चूल्हे के धुएं से मुक्त हैं। स्वच्छ ईंधन मिल रहा है।

योजना का बड़ा लक्ष्य

सरकार का मकसद सिर्फ कनेक्शन देना नहीं। महिलाओं की सेहत सुधारना, उनके समय को बचाना और परिवार की जिंदगी बेहतर बनाना है। चूल्हे का धुआं बच्चों और बुजुर्गों को भी नुकसान पहुंचाता था। अब घर का माहौल साफ है। महिलाएं आराम से खाना बना पाती हैं।

कौन अप्लाई कर सकता है

ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • परिवार की महिला भारतीय नागरिक हो।
  • उम्र 18 साल या उससे ज्यादा।
  • SC/ST परिवार।
  • BPL कार्ड वाला परिवार।
  • अति पिछड़ा वर्ग।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी।
  • अंत्योदय अन्न योजना (AAY) वाले।
  • चाय बागान और द्वीप क्षेत्र के निवासी।
  • 14 सूत्री घोषणा के तहत गरीब परिवार।

जरूरी दस्तावेज तैयार रखो

अप्लाई से पहले ये सब संभालकर रख लो:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (आधार में पता हो तो नहीं चाहिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड
  • BPL या SECC लिस्ट का प्रमाण

e-KYC जरूरी है। असम और मेघालय में KYC की जरूरत नहीं।

मोबाइल से अप्लाई कैसे करें

बिल्कुल आसान है। क्रोम ब्राउजर से कर सकते हो:

  1. मोबाइल में क्रोम खोलो।
  2. pmuy सर्च करो और आधिकारिक साइट https://www.pmuy.gov.in/ पर जाओ।
  3. Apply for New PMUY Connection पर क्लिक करो।
  4. Ujjwala Connection 3.0 चुनो।
  5. राज्य और जिला सेलेक्ट करके शो लिस्ट पर क्लिक करो।
  6. लोकल गैस डिस्ट्रीब्यूटर चुनो।
  7. मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफाई करो।
  8. e-KYC करो, राशन कार्ड सेलेक्ट करो।
  9. सारी पर्सनल डिटेल्स भर दो।
  10. परिवार के सदस्यों की जानकारी, सिलेंडर टाइप चुनो।
  11. बैंक डिटेल्स भरकर फॉर्म सबमिट कर दो।

टिप्पणी: रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लो या स्क्रीनशॉट ले लो। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लो। गैस एजेंसी पर ये नंबर दिखाओ। कनेक्शन और पहला सिलेंडर मिल जाएगा। UMANG ऐप से भी अप्लाई या स्टेटस चेक कर सकते हो।

अप्लाई करते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए। OTP आएगा।
  • आधार से लिंक्ड मोबाइल बेहतर।
  • बैंक अकाउंट में नाम महिला के नाम पर हो।
  • फॉर्म भरते समय शांत जगह पर बैठकर भरना। गलती कम होगी।

रिफिल बुकिंग कैसे करें

कनेक्शन लेने के बाद रिफिल चाहिए तो फिर:

Step 1: pmuy.gov.in पर जाओ

Step 2; Online Service में Refill Booking चुनो

Step 3: तीनों गैस एजेंसी के नंबर मिल जाएंगे

Step 4: फोन करके बुकिंग कर दो

योजना का असर

लाखों महिलाओं की जिंदगी बदली। चूल्हे का धुआं खत्म होने से स्वास्थ्य बेहतर हुआ। समय बचता है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे पाती हैं।

सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों तक पहुंचाना है। 3.0 में प्रक्रिया और आसान कर दी गई है।

कुछ जरूरी बातें

  • फॉर्म भरते समय सारी जानकारी सही भरना। गलती हुई तो आवेदन रुक सकता है।
  • बैंक अकाउंट लिंक्ड होना चाहिए ताकि 300 रुपये सब्सिडी आए।
  • कनेक्शन मिलने के बाद नियमित रिफिल करवाते रहो।
  • समस्या हो तो हेल्पलाइन या लोकल एजेंसी से बात करो।

महिलाओं के लिए फायदा

गैस कनेक्शन मिलने से रोज की दिनचर्या आसान हुई। जंगल से लकड़ी लाने की मेहनत खत्म। स्वास्थ्य अच्छा रहा। कई महिलाएं अब छोटे काम भी कर पा रही हैं।

सरकार का ये कदम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में है।

अगर अप्लाई नहीं कर पा रहे

UMANG ऐप डाउनलोड करो। वहां से स्टेप बाय स्टेप गाइड मिलेगा। या लोकल पंचायत या गैस एजेंसी पर जाकर मदद मांग लो।

कई जगह कैंप भी लगते हैं। वहां जाकर फॉर्म भर सकते हो।

योजना की खास बातें

उज्ज्वला योजना सिर्फ कनेक्शन नहीं देती। महिलाओं को स्वच्छ ईंधन का अधिकार देती है। पहले की तुलना में अब गांवों में धुआं कम दिखता है। स्वास्थ्य केंद्रों पर संबंधित बीमारियों के केस भी घंटे हैं।

3.0 वर्जन में ऑनलाइन प्रक्रिया को और तेज कर दिया गया है। मोबाइल से पूरा काम हो जाता है।

सफलता की कहानियां

कई गांवों में महिलाएं बताती हैं कि गैस आने के बाद उनका समय बच गया। वे अब परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाती हैं। कुछ महिलाएं स्वयं सहायता समूह में जुड़ गई हैं।

ऐसी कहानियां योजना की सफलता दिखाती हैं।

आखिर में

उज्ज्वला योजना 3.0 गरीब परिवार की महिलाओं के लिए अच्छा मौका है। 642 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है।

https://www.pmuy.gov.in/ पर जाकर आज ही अप्लाई कर दो। दस्तावेज तैयार रखो। रजिस्ट्रेशन नंबर सेव कर लो। स्वच्छ ईंधन अब घर तक पहुंच गया है। योजना का फायदा उठाओ।

Official APPLY LinkCLICK HERE

यह भी पढ़ें – एग्री जंक्शन योजना: कृषि पढ़े युवाओं को 5 लाख तक लोन और 60 हजार सब्सिडी

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment