Bihar Police Constable Recruitment 2026: आवेदन शुरू, योग्यता, सैलरी, परीक्षा पैटर्न और आवेदन स्टेप्स

Published On: फ़रवरी 6, 2026

Bihar Police Constable Recruitment 2026: बिहार पुलिस में भर्ती होने की इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुश खबर आ चुका है। केंद्रीय चयन पर्षद बिहार (Central Selection Board of Bihar) ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से यानी 6 फरवरी 2026 से शुरू होने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों 5 मार्च 2026 तक फ्रॉम भर सकते है। यह भर्ती बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस, बटालियन, इंटेलिजेंस विंग) पदों को भरने के लिए लाई गई है।

पदों की जानकारी

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के अनुसार (₹21,000 से ₹69,100) वेतन मिलेगा। इसके साथ DA, HRA, MA, Police Allowance और अन्य भत्ते शामिल हैं। चयन के बाद लाभार्थियों को मेडिकल सुविधा, पेंशन और ग्रेच्युटी, आवासीय सुविधा (यदि उपलब्ध), रेलवे/बस पास और प्रमोशन के अवसर दी जाएगी।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों कक्षा 12वीं पास कोई मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए। कुछ विशेष पदों (ड्राइवर, टेक्निकल) के लिए अतिरिक्त योग्यता या अनुभन की आवश्यकता होगी।

आयु सीमा

न्यूनतम उम्मीदवार की आयु 18 बर्ष से अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित हुआ है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार SC/ST को 5 वर्ष तक, OBC को 3 वर्ष तक, महिला उम्मीदवार को 3 वर्ष तक और PwD को 10 वर्ष तक छूट मिलती है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

भर्ती की चयन मुख्य रूप से तीन चरणों होगी, लिखित परीक्षा (दो शिफ्ट), शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) और अंतिम दस्तावेज सत्यापन। लिखित परीक्षा की पैटर्न की बाद करे तो, पेपर 1 में तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता, अंग्रेजी ओर हिंदी व्याकरण से 100 मार्क और पेपर 2 में सामान्य अध्ययन एवं करंट अफेयर्स, गणित और बिहार राज्य का सामान्य विज्ञान से 100 मार्क पूछे जाएंगे।

नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत की उत्तर पर सही मार्क से 1/4 मार्क कटौती होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित किया गया है। इस लिखित परीक्षा से उत्तीर्ण होने के लिए 30% मार्क लाना अनिवार्य है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें पूरी स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Apply Online for the Post of Constables (General Duty Close Cadre) in Special Branch of Bihar Police. (Advt. No. 01/2026) लिंक पर क्लिक करें।
New Registration पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरी करें।
इसके बाद User ID और Password दर्ज करके लॉगिन करें।
आवेदन फ्रॉम में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, एड्रेस, श्रेणी की जानकारी भरे।
आवश्यक दस्तबाज अपलोड और फीस जमा करके फ्रॉम सबमिट करें।
अंत में इसका एक प्रिंटआउट निकल लें।

Bihar Police Constable Recruitment 2026 Notification Photo

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

महत्वपूर्ण सलाह

सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि, अंतिम तारीख 5 मार्च 2026 है। इसके पहले आवेदन करे क्योंकि अंतिम तारीख में सर्वर डोलन हो सकती है। यदि आवेदन में कोई तकनीक समस्या आए तो CSBC के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- CBI Specialist Officer Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़के 15 फरवरी हुई, योग्यता, फीस और आवेदन स्टेप्स

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

1 thought on “Bihar Police Constable Recruitment 2026: आवेदन शुरू, योग्यता, सैलरी, परीक्षा पैटर्न और आवेदन स्टेप्स”

Leave a Comment