बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती: 779 पदों पर मौका, 20 जुलाई तक आवेदन

Published On: जुलाई 5, 2026
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती (BOI Official site)

अपडेट: 5 जुलाई 2026

सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 779 जगहें भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार BOI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह मौका उन लोगों के लिए है जो बैंकिंग सेक्टर में स्थिर करियर बनाना चाहते हैं। काम का दबाव है, लेकिन तनख्वाह और सुविधाएं अच्छी हैं। सारे जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Project No. 2026-27/01) से लाया गया है।

कैटेगरी वाइज पद

  • SC: 118
  • ST: 59
  • OBC: 205
  • EWS: 80
  • General: 317

आरक्षण के नियम लागू हैं। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी मिलेगी।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु पद के हिसाब से 25, 28 या 32 साल। अधिकतम 32, 38 या 45 साल1 जून 2026 को आयु गणना होगी। SC/ST/OBC आदि को छूट मिलती है।

तनख्वाह (Salary) कितनी?

चयन होने पर स्केल के हिसाब से सैलरी:

  • Scale II: 64,820 से 93,960 रुपये प्रति माह
  • Scale III: 85,920 से 1,05,280 रुपये
  • Scale IV: 1,02,300 से 1,20,940 रुपये

अलाउंस, पेंशन, मेडिकल और दूसरे फायदे भी जुड़ेंगे। कुल पैकेज आकर्षक है।

परीक्षा का पैटर्न

रीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन होगी। कुल 125 सवाल, 125 अंक। समय सिर्फ 2 घंटे

अंग्रेजी सेक्शन में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, ग्रामर, वोकैबुलरी और क्लोज टेस्ट जैसे टॉपिक्स आते हैं। प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन में बैंकिंग, फाइनेंस, क्रेडिट एनालिसिस, रिस्क मैनेजमेंट, RBI गाइडलाइंस और इकोनॉमिक्स से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

हर गलत जवाब पर एक चौथाई अंक कटेगा। नेगेटिव मार्किंग से सावधानी बरतनी पड़ेगी। अनुमान लगाकर मत मारना।

क्वालीफाई करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में बैंकिंग नॉलेज, कम्युनिकेशन स्किल्स और परसनैलिटी चेक होती है। कुछ मामलों में ग्रुप डिस्कशन भी हो सकता है।

आवेदन फीस

  • SC/ST/PwD: 175 रुपये
  • General/OBC/EWS: 850 रुपये

फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी।

टिप्पणी: अब विस्तार से समझते हैं। बैंक ऑफ इंडिया जैसी पब्लिक सेक्टर बैंक में क्रेडिट ऑफिसर बनना कई युवाओं का टारगेट होता है। लोन अप्रूवल, रिस्क असेसमेंट, कस्टमर हैंडलिंग – काम अलग-अलग है। लेकिन जॉब सिक्योरिटी और ग्रोथ अच्छी मिलती है।

इस भर्ती में 779 पद इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पिछले कुछ सालों में बैंकिंग सेक्टर में क्रेडिट रोल्स की डिमांड बढ़ी है। NPA को कंट्रोल करने, नए लोन देने और डिजिटल प्रोडक्ट्स को पुश करने के लिए कुशल लोग चाहिए।

कौन अप्लाई कर सकता है?

शैक्षणिक योग्यता: आमतौर पर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट इन फाइनेंस, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स या MBA। डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक करें। वर्क एक्सपीरियंस वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।

आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लें। छोटी-छोटी गलतियां रिजेक्शन का कारण बन जाती हैं।

आवेदन कैसे करें?

  1. बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट खोलें।
  2. करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं।
  3. क्रेडिट ऑफिसर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन करें, डिटेल्स भरें।
  5. दस्तावेज अपलोड करें: फोटो, सिग्नेचर, ID प्रूफ, एजुकेशनल सर्टिफिकेट।
  6. फीस पे करें और फॉर्म सबमिट करें।
  7. प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
यदि आपको कोई समस्या आ रही तो आप सीधे लिंक में क्लिक करके अप्लाई कर सकते है।BOB OFFICIAL CO Apply link

20 जुलाई आखिरी तारीख है। देर मत करना।

तैयारी की रणनीति

समय कम है। रोज 4-5 घंटे पढ़ाई जरूरी। सुबह अंग्रेजी पर फोकस करो। अखबार पढ़ो, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन प्रैक्टिस करो। वोकैबुलरी लिस्ट बनाओ और रोज 20-30 नए शब्द याद करो।

प्रोफेशनल नॉलेज के लिए RBI की सालाना रिपोर्ट, इकोनॉमिक सर्वे और बजट हाइलाइट्स पढ़ो। क्रेडिट एनालिसिस के बेसिक फॉर्मूला, रेशियो और केस स्टडीज पर नजर डालो। पिछले साल के BOI या IBPS क्रेडिट ऑफिसर पेपर सॉल्व करो।

मॉक टेस्ट हफ्ते में कम से कम 3-4 दो। टाइम मैनेजमेंट पर काम करो क्योंकि 2 घंटे में 125 सवाल सॉल्व करने हैं। गलतियों का एनालिसिस करो और कमजोर टॉपिक्स पर एक्स्ट्रा टाइम दो।

इंटरव्यू तैयारी

रोज 15-20 मिनट मिरर के सामने बोलकर प्रैक्टिस करो। बैंकिंग न्यूज पर अपनी ओपिनियन बनाओ। करंट इकोनॉमिक इश्यूज जैसे इंटरेस्ट रेट, इन्फ्लेशन और डिजिटल बैंकिंग पर चर्चा तैयार रखो।

ग्रुप स्टडी में दोस्तों के साथ डिस्कशन करो। इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है। हेल्थ का ध्यान रखो। अच्छी नींद और व्यायाम जरूरी है।

क्यों चुनें BOI?

बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांचेस पूरे देश में हैं। ट्रांसफर पॉलिसी रीजनल भी हो सकती है। प्रमोशन के मौके मिलते रहते हैं। सरकारी नौकरी के साथ पेंशन, मेडिकल, HRA जैसे फायदे।

चुनौतियां क्या हैं?

कॉम्पिटिशन कड़ा है। लाखों उम्मीदवार अप्लाई करते हैं। तैयारी में मेहनत लगानी पड़ेगी। लेकिन 779 पद काफी हैं। सही तैयारी से चांस बन सकता है।

पिछली भर्तियों से सीख

पिछले सालों में BOI ने समय पर प्रक्रिया पूरी की। क्लियर सिलेक्शन क्राइटेरिया। ट्रांसपेरेंसी अच्छी रही।

सलाह युवाओं के लिए

अगर बैंकिंग में इंटरेस्ट है तो इस मौके को हाथ से मत जाने दो। रोज 4-5 घंटे पढ़ाई। ग्रुप डिस्कशन जॉइन करें। हेल्थ भी ध्यान रखें।

आरक्षण का फायदा उठाएं अगर एलिजिबल हैं।

अंत में

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो स्टेबल जॉब चाहते हैं। 20 जुलाई तक अप्लाई करें। ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पूरा डिटेल पढ़ लें। सफलता मेहनत और सही टाइमिंग से आती है।

नोट: आधिकारिक वेबसाइट से लेटेस्ट डिटेल्स कन्फर्म करें। नियम बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

MPESB Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026: आज से फॉर्म भरना शुरू, 2 अगस्त को परीक्षा

SBI PO 2026: 1500 पद, आखिरी तारीख 8 जुलाई, सैलरी और अटेम्प्ट लिमिट की पूरी जानकारी

IBPS SO Vacancy 2026: सैलरी, योग्यता और आवेदन डिटेल

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment