DDA Stenographer Final Result 2026: 1732 पदों का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

Published On: May 7, 2026

DDA Stenographer Final Result 2026: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने स्टेनोग्राफर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार dda.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 1732 पदों वाली इस भर्ती में चयनित होने वालों के लिए अच्छी खबर है।

रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

dda.gov.in वेबसाइट खोलो।

होमपेज पर Result या Recruitment सेक्शन में जाओ।

DDA Stenographer Final Result 2026 वाला लिंक ढूंढो।

क्लिक करते ही PDF ओपन हो जाएगा।

डाउनलोड कर लो और प्रिंटआउट निकाल लो।

परीक्षा कब हुई थी

लिखित परीक्षा 16 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुई। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स का स्किल टेस्ट 2 और 3 मार्च 2026 को आयोजित किया गया।दोनों स्टेज क्लियर करने वालों का अब फाइनल रिजल्ट आया है।

भर्ती का साइज

कुल 1732 स्टेनोग्राफर पद भरे जाएंगे। DDA में ये जॉब अच्छी मानी जाती है स्थिर सरकारी नोकरी, दिल्ली में पोस्टिंग और डीडीए की सुविधाएं। कई उम्मीदवारों ने लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार किया था। अब उनका इंतजार खत्म हुआ।

चयनित उम्मीदवारों के लिए अगला कदम

रिजल्ट चेक करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी शुरू कर दो।

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • स्टेनोग्राफी स्किल से संबंधित सर्टिफिकेट
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • आधार, पैन और फोटो

जिनका सिलेक्शन नहीं हुआ

घबराओ मत। ये एक भर्ती थी, कई और मौके आएंगे। अपने स्कोर, स्किल टेस्ट परफॉर्मेंस और कमजोरियों को नोट करो। अगली तैयारी में इन्हें सुधारो। स्टेनो की स्पीड और एक्यूरेसी पर रोज काम करते रहो – ये स्किल लाइफटाइम काम आएंगी।

सलाह उन उम्मीदवारों के लिए जो अभी भी इंतजार में हैं

  • रिजल्ट PDF को सेव करके रखो।
  • अगर रोल नंबर या नाम में कोई गलती दिखे तो तुरंत DDA हेल्पडेस्क से संपर्क करो।
  • आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी थर्ड पार्टी साइट पर भरोसा मत करो।
  • कटऑफ ओर मेरिट लिस्ट भी जल्द जारी हो सकती है, नजर बनाए रखो।

अभी करो ये काम

  1. dda.gov.in खोलो
  2. रिजल्ट डाउनलोड करो
  3. डिटेल्स कॉस चेक करो
  4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखो

जिनका नाम आया है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई। अब आगे की प्रक्रिया को लेकर तैयार रहो। जिनका नहीं आया, वे हार मत मानो। तैयारी जारी रखो। सरकारी नौकरियों में एक से ज्यादा प्रयास आम बात है। DDA ने इस भर्ती को लेकर पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी। लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और अब फाइनल रिजल्ट सब समय पर हुआ। अब चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग और ट्रेनिंग का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- UP PGT Admit Card Download: 9-10 मई को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment