DRDO CEPTAM 11 Exam City Slip OUT: सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी और टेक्नीशियन-ए टियर-1 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी

Published On: मार्च 14, 2026

DRDO CEPTAM 11 Exam City Slip OUT: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से CEPTAM 11 भर्ती के तहत सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) और टेक्नीशियन-ए (Tech-A) पदों की टियर-1 लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (Exam City Slip) जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे तुरंत DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा तारीख और शेड्यूल

DRDO ने आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि CEPTAM 11 टियर-1 परीक्षा 23 मार्च 2026 को एक ही दिन में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। अभ्यर्थियों को उनकी शिफ्ट और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर मिलेगी। सिटी स्लिप केवल शहर बताती है, अंतिम केंद्र एडमिट कार्ड में होगा।

सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Recruitment या CEPTAM 11 सेक्शन में जाएं।

Exam City Intimation Slip के संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।

इसके बाद आपके स्क्रीन पर सिटी इंटीमेशन स्लिप दिख जाएगी।

अच्छे से पढ़े और प्रिंटआउट निकल लें।

भर्ती की कम पद की जानकारी

  • Senior Technical Assistant-B (STA-B): 561 पद
  • Technician-A (Tech-A): 203 पद

परीक्षा पैटर्न (टियर 1 CBT)

इस टियर 1 परिक्षा में सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान और तकनीकी विषय से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि टाइम 120 मिनट और नेगेटिव मार्किंग यदि लागू हुआ तो, 1/3 की कटौती की जाएगी एक गलत उत्तर पर।

परीक्षा दिवेश के लिए जरूरी निर्देश

  • एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ ले जाएं।
  • सिटी स्लिप मान्य नहीं होगी- केवल एडमिट कार्ड से प्रवेश मिलेगा।
  • परीक्षा से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे।
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गेजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
  • एडमिट कार्ड पर अंकित सभी निर्देशों का पालन करें।

अंतिम बात

यह भर्ती DRDO में तकनीकी पदों पर नौकरी पाने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते तैयारी करें और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें।एडमिट कार्ड जारी होने पर तुरंत डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें। परीक्षा से पहले पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और पैटर्न देख लें।

यह भी पढ़ें- CUET PG 2026 Admit Card OUT: NTA ने जारी किया एडमिट कार्ड, 16, 17, 18 और 19 मार्च को होगी परीक्षा

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment