FSSAI Big Action: Natural और Sugar Free जैसे दावों पर सवाल

Published On: जून 22, 2026

FSSAI Big Action: पैकेट पर लिखा “No Added Sugar” या “100% Natural” देखकर आप भी बिना सोचे प्रोडक्ट उठा लेते हैं? लाखों लोग ऐसा करते हैं। लेकिन अब एफएसएसएआई ने इन दावों पर सख्ती शुरू कर दी है।

कई नामी कंपनियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। इनमें Bel, Master Chow, Safola, Kinder Joy, Nexa और कई दूसरे ब्रांड शामिल हैं। नियामक संस्था का कहना है कि ये कंपनियां ग्राहकों को गुमराह करने वाले दावे कर रही हैं।

सबसे आम धोखा

“No Added Sugar” लिखा है, लेकिन अंदर गन्ने का रस भरा हुआ है। एक मैंगो जूस में 49% गन्ने का रस पाया गया। गन्ने का रस खुद चीनी का बड़ा स्रोत है। फिर “No Added Sugar” लिखना ग्राहकों के साथ मजाक है।

नेचुरल पनीर का खेल

Bel का Natural Paneer भी जांच में फंसा। पनीर प्रोसेस्ड प्रोडक्ट है। उसे “Natural” कहना नियमों के खिलाफ है।

बच्चों की चीजें भी नहीं बचीं

Kinder Joy पर “Rich in Milk Solids” का दावा। कंपनी से ठोस प्रमाण मांगे गए हैं। इसी तरह कुछ टोफू प्रोडक्ट्स पर “100% Veg” और “Rich in Vitamins” जैसे दावों पर सवाल उठे हैं।

Master Chow और Safola पर भी एक्शन

Master Chow Noodles पर “100% Natural” और “Freshly Made”। Safola के कुछ ऑयल पर हेल्थ क्लेम। इनके पास वैज्ञानिक सबूत मांगे गए हैं।

एफएसएसएआई का रुख साफ है

अगर कोई कंपनी “Healthy”, “Natural”, “Sugar Free” या “Heart Friendly” लिख रही है तो उसके पास ठोस प्रमाण होना चाहिए। सिर्फ आकर्षक शब्द लिख देने से काम नहीं चलेगा।

ग्राहक क्या करें

  • पैकेट पर लिखे बड़े-बड़े दावों पर आंख बंद करके भरोसा मत करो।
  • हमेशा इंग्रीडिएंट्स लिस्ट और न्यूट्रिशन इंफॉर्मेशन पढ़ो।
  • जितना कम प्रोसेस्ड, उतना बेहतर।
  • “Natural” या “No Added Sugar” देखकर सीधे न खरीदो।

सरकार क्यों सख्त हुई

उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा के लिए। गुमराह करने वाले लेबलिंग पर अब भारी जुर्माना और कार्रवाई हो सकती है।

क्या प्रभाव पड़ेगा

कंपनियों को अपने लेबल और मार्केटिंग में सुधार करना पड़ेगा। ग्राहकों को सही जानकारी मिलेगी।

आपके लिए

अगली बार शॉपिंग करते समय थोड़ा रुककर पढ़ लो। छोटी सी आदत बड़े फर्क की। बच्चों की पसंदीदा चीजें खरीदते समय और ज्यादा सावधानी बरतो।

निष्कर्ष

FSSAI ने बड़े ब्रांड्स को चेतावनी दी है। “No Added Sugar”, “100% Natural” जैसे दावे अब आसानी से नहीं चलेंगे। पैकेट पढ़ो। समझदारी से खरीदारी करो। स्वास्थ्य आपका है, जिम्मेदारी भी आपकी।

यह भी पढ़ें – Bihar Ration Card Update 2026: बिहार में राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment