IAF Group C Recruitment 2026: LDC, Hindi Typist और Driver के 47 पदों पर भर्ती, 2 मई से शुरू होंगे ऑफलाइन आवेदन

Published On: May 5, 2026

IAF Group C Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर आया है। इंडियन एयर फोर्स ने Group C के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत Lower Division Clerk (LDC), Hindi Typist और Driver पदों पर कुल 47 नियुक्तियां की जाएंगी।

रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर संबंधित एयर फोर्स स्टेशन पर जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि अधिसूचना प्रकाशित होने के 30 दिन बाद होगी।

Indian Air Force Group C Bharti 2026: पदों का विवरण

  • Lower Division Clerk (LDC): 33 पद
  • Hindi Typist: 11 पद
  • Driver: 3 पद

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता

LDC और Hindi Typist पदों के लिए: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही टाइपिंग स्पीड आवश्यक है- अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट।

Driver पद के लिए: उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए और Heavy/Light वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयुः 25 वर्ष

चयन प्रक्रिया

Written Test – कुल वेटेज 100%। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे के चरण के लिए बुलाया जाएगा।

Skill Test/Practical Test /Physical Test – लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इस टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें पास होना अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें (Offline Application Process)

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार निर्धारित प्रोफार्मा डाउनलोड करें (kanpurnagar.dcourts.gov.in या रोजगार समाचार से)।

फॉर्म सही-सही भरें।

सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

फॉर्म को अपने निकटतम या इच्छित एयर फोर्स स्टेशन / यूनिट पर जमा करें।

भारतीय वायु सेना में Group C नौकरी के लाभ

Group C पदों पर चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार वेतन, भत्ते, मेडिकल सुविधा, पेंशन और अन्य लाभमिलेंगे। यह उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो रक्षा क्षेत्र में स्थिर और सम्मानजनक नौकरी चाहते हैं।

उम्मीदवारों के लिए सलाह

Indian Air Force Group C Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो रक्षा बलों में योगदान देना चाहते हैं। समय रहते आवेदन करें और तैयारी में जुट जाएं। यह लेख आधिकारिक अधिसूचना पर आधारित है। अंतिम नियम, शर्तें और विस्तृत जानकारी के लिए Indian Air Force की आधिकारिक अधिसूचना या संबंधित एयर फोर्स स्टेशन से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- District Court Vacancy 2026: 11 पदों पर ऑफलाइन आवेदन शुरू, वेतन 8840 रुपये

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment