India Post GDS Result 2026: 28,636 पदों पर भर्ती, 27 अप्रैल तक दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य, 3rd Merit List मई में, डाउनलोड कैसे करें

Published On: April 19, 2026

India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट राज्यों के अनुसार जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के डिवीजन, ऑफिस नाम, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर और प्रतिशत अंक जैसी महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज हैं।

जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें 27 अप्रैल 2026 तक निर्धारित पते पर उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) करवाना अनिवार्य है। अगर कोई अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेता, तो उसकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी।

India Post GDS 2nd Merit List 2026: दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण श्रेणी के लिए)
  • दिव्यांगजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र
  • ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • सरकारी अस्पताल/ओषधालय/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा में रोजगार के मामले में आदिवासी/स्थानीय भाषा ज्ञान का प्रमाण पत्र

3rd मेरिट लिस्ट कब जारी होगा?

दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंडिया पोस्ट तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। अनुमान के मुताबिक मई 2026 के तीसरे सप्ताह तक यह लिस्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। पिछले साल तीसरी मेरिट लिस्ट 19 मई को जारी की गई थी। इसलिए इस साल भी मई के अंतिम सप्ताह में तीसरी लिस्ट आने की संभावना है।

India Post GDS 3rd Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट Indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएँ।
Shortlisted Candidates Schedule 1 January 2026 पर क्लिक करें।
अपना राज्य चुनें और संबंधित मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
PDF स्क्रीन पर खुलेगी, जिसमें आप अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • मेरिट लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद इसे डाउनलोड कर लें।
  • अपनी डिटेल्स अच्छी तरह जांच लें।
  • दस्तावेज सत्यापन की तारीख और स्थान की जानकारी सर्कल वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर चेक करें।
  • मूल दस्तावेज और उनके स्व-सत्यापित फोटोकॉपी साथ रखें।
  • किसी भी संदेह की स्थिति में अपने सर्कल के GDS सेल या इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करें।

अंतिम बात

India Post GDS 2nd Merit List 2026 जारी होने से उन उम्मीदवारों को राहत मिली है जो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कुल 28,636 पदों पर होने वाली इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब दस्तावेज सत्यापन की तैयारी करें। 27 अप्रैल 2026 तक दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य है। सफल सत्यापन के बाद ही अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी। तीसरी मेरिट लिस्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- JAC 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? 8वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment