India Post GDS Result 2026 Date: 28,740 पदों के लिए पहली मेरिट लिस्ट मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद, सैलरी कितना?

Published On: फ़रवरी 24, 2026

India Post GDS Result 2026 Date: भारत पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत कुल 28,740 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। आवेदन 31 जनवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक चले थे। इसके बाद 18 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार (Correction) का मौका दिया गया। अब लाखों आवेदकों को पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार है।

मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?

इंडिया पोस्ट की ओर से जारी समय सीमा और पिछले पैटर्न के आधार पर पहली मेरिट लिस्ट मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। पिछली GDS भर्ती में भी आवेदन बंद होने के मात्र 20 दिनों के अंदर मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। इस बार भी ऐसा हो सकता है।

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके की स्टेप्स

इंडिया पोस्ट GDS के आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Candidates Corner सेक्शन में जाके, सबसे नीचे Online Engagement या Merit List सेक्शन में जाएं।
अपने राज्य का चयन करें।
राज्य के सामने Merit List या Provisional Merit List लिंक में क्लिक करें।
PDF फाइल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी उसे डाउनलोड करें।

मेरिट लिस्ट में क्या क्या डिटेल्स दर्ज होंगे?

  • पोस्ट का नाम (BPM, ABPM या Dak Sevak)
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • कैटेगरी
  • डिवीजन/सर्कल का नाम
  • आवेदन की स्थिति (Selected / Waitlisted)

चयनित उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया

  • 10वीं मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • बैंक पासबुक (खाता आधार से लिंक होना चाहिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र

पदों की सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार सैलरी मिलेगा। Branch Postmaster (BPM) का ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह और Assistant Branch Postmaster (ABPM) / Dak Sevak: ₹10,000 से ₹24,470 प्रतिमाह।

India Post GDS Notification Photo

जरूरी सलाह

यह भर्ती ग्रामीण युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा और सबसे आसान अवसर है। समय रहते तैयारी रखें और मेरिट लिस्ट का इंतजार करें। मेरिट लिस्ट जारी होते ही तुरंत इंडिया पोस्ट वेबसाइट पर चेक करें। सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि DV में देरी न हो।

यह भी पढ़ें- BSSC Exam Calendar 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 45 भर्तियों का पूरा शेड्यूल जारी किया, 35,649 पदों पर दिसंबर तक नियुक्तियां

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment