LIC Housing Finance Junior Assistant Recruitment 2026: सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों में की जाएगी। जो उम्मीदवार इस पद के लिए पात्रता रखते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है, जबकि आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट 15 मई 2026 तक निकाला जा सकता है।
LIC Housing Finance Junior Assistant Bharti 2026: योग्यता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती की पदों में आवेदन के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ पत्राचार, डिस्टेंस या पार्ट-टाइम मोड से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
आयु सीमा (1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर)
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आवेदन प्रक्रियाः स्टेप बाय स्टेप गाइड
आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/licjamar26/ पर जाएं।
Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें।
मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी सावधानी से भरें।
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
- यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
- LIC Housing Finance Junior Assistant Recruitment 2026 Apply From
आवेदन फीस
सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹800 का आवेदन फीस जमा करना होगा। फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹38,709 से ₹41,509 तक का वेतनमान (कैटेगरी के अनुसार) प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
LIC Housing Finance में जूनियर असिस्टेंट बनने के फायदे
LIC Housing Finance एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को अच्छा वेतनमान, महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधाएं, पेंशन और अन्य लाभ मिलते हैं। यह पद स्थिर करियर और बेहतर वर्क कल्चर प्रदान करता है।
अंत में
LIC Housing Finance Junior Assistant Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जिन्होंने 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया है और आयु सीमा में हैं। आवेदन 30 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।