Mahatari Vandan Yojana Update: 30 जून 2026 तक e-KYC अनिवार्य, नहीं कराने पर किस्त रुक जाएगी – स्टेटस चेक और पात्रता की पूरी जानकारी

Published On: April 21, 2026

Mahatari Vandan Yojana Update: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी बंदन योजना की सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए -KYC को अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा न करने वाली महिलाओं की अगली किस्त रुक सकती है। राज्य की करीब 69 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की राशि दी जाती है। योजना में पारदर्शिता लाने और केवल पात्र महिलाओं तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

e-KYC क्यों अनिवार्य किया गया?

महतारी वंदन योजना 2024 में शुरू हुई थी। अब सरकार फर्जी लाभार्थियों को रोकना चाहती है। e-KYC प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगता। 30 जून 2026 अंतिम तारीख है। इस तारीख से पहले e-KYC पूरा कर लेने वाली महिलाओं को किस्त बिना किसी अड़चन के मिलती रहेगी।

महतारी वंदन योजना का e-KYC कैसे कराएं?

  • योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर और आधार कार्ड साथ रखें।
  • गांव में रहती हैं तो नजदीकी पंचायत भवन जाएं।
  • शहर में रहती है तो वार्ड कार्यालय जाएं।
  • वहां मौजूद अधिकारी या कर्मचारी की मदद से e-KYC प्रक्रिया पूरी कराएं।

नोटः अभी महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल (mahtarivandan.cgstate.gov.in) पर ऑनलाइन e-KYC विकल्प पूरी तरह एक्टिव नहीं है। मोबाइल से करने में तकनीकी समस्या आ सकती है। इसलिए पंचायत भवन या वार्ड कार्यालय जाकर ऑफलाइन e-KYC कराना सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है।

महतारी वंदन योजना की पात्रता

  • छत्तीसगढ़ की स्थायी निवासी महिलाएं
  • आयु 21 वर्ष या उससे अधिक
  • अविवाहित महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलता
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या पति द्वारा छोड़ी गई महिलाएं पात्र हैं
  • महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स नहीं भरता हो

अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।

आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।

अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।

कैप्चा कोड भरें और सर्च करें।

मोबाइल पर आए OTP को वेरिफाई करें।

स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

अंतिम बात

महतारी वंदन योजना की सभी 69 लाख लाभार्थी महिलाओं को 30 जून 2026 तक e-KYC अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। नाम चेक करने, स्टेटस देखने और e-KYC कराने के लिए आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in का उपयोग करें या नजदीकी पंचायत भवन/वार्ड कार्यालय जाएं।समय पर e-KYC पूरा करने वाली महिलाओं को किस्त बिना किसी समस्या के मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें- CM Kisan Kalyan Yojana 14 and 15 Kist: CM किसान कल्याण योजना की 14वीं और 15वीं किस्त का इंतजार, 80 लाख किसानों को ₹4000 मिलने की संभावना

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment