Maiya Samman Yojana 21 Installment Update: 21वीं किस्त जल्द, 20वीं किस्त जारी, 3 लाख महिलाओं का पैसा रुका, DBT, राशन कार्ड और नाम गड़बड़ी के कारण – सुधार कैसे करें?

Published On: अप्रैल 16, 2026

Maiya Samman Yojana 21 Installment Update: झारखंड में मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की 20वीं किस्त (गार्च 2026) कई जिलों में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर हो चुकी है। सरकार ने 15 जिलों के हजारों लाभार्थियों को ₹2,500 की राशि भेज दी है। जिने महिलाओं को कल (11 अप्रैल) राशि नहीं मिली, उनके खातों में आज (12 अप्रैल) दोपहर 12 बजे के बाद पेमेंट शुरू होने की संभावना है।

20वीं किस्त कहां-कहां पहुंच चुकी है?

  • पलामू
  • धनबाद
  • चतरा
  • देवघर
  • लातेहार
  • हजारीबाग
  • गोडा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • सिमडेगा
  • गढ़वा (कुछ ब्लॉकों में)

3 लाख से ज्यादा महिलाओं का पैसा अभी रुका हुआ है

फिर भी लगभग 3 लाख महिलाओं का पैसा अभी तक उनके खातों में केडिट नहीं हुआ है। कुछ महिलाओं की कई पिछली किस्तें भी रुकी हुई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशि रुकने की मुख्य वजहें DBT लिंकिंग, राशन कार्ड में नाम/उम्र की गड़बड़ी और आधार बैंक मैचिंग में समस्या है।

राशि क्यों रुक रही है? चार मुख्य कारण

DBT (Direct Benefit Transfer) बंद या लिंक नहीं होना
सबसे बड़ी वजह यही है। लगभग 2 लाख से ज्यादा महिलाओं का पैसा DBT बंद होने के कारण रुका हुआ है।

राशन कार्ड में नाम या उम्र गलत होना
राशन कार्ड से नाम कटना या उम्र 50 वर्ष से अधिक दिखना भी आम समस्या है।

आधार, राशन कार्ड और बैंक खाते में नाम की mismatch
छोटी-मोटी स्पेलिंग गलती (जैसे कुमारी देवी vs देवी, राधा vs राधिका) भी राशि रोक सकती है।

अन्य तकनीकी गड़बड़ियां
बैंक खाता बंद, आधार सीडिंग न होना या अन्य डेटा mismatch ।

इन चार कामों को तुरंत पूरा करें तो पैसा आएगा

DBT स्टेटस चेक और लिंकिंग (घर बैठे)

  • ब्राउज़र में NPCI सर्च करें National Payments Corporation of India वेबसाइट खोलें।
  • Customer Aadhaar Mapping Status पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर डालें कैप्चा भरें OTP से वेरिफाई करें।
  • यदि Disabled दिखे तो Aadhaar Seeding विकल्प से बैंक अकाउंट सीड करें।

ऑफलाइन तरीका: बैंक में जाकर DBT फॉर्म भरें या प्रज्ञा केंद्र में मदद लें।

राशन कार्ड चेक करें

  • PDS झारखंड पोर्टल पर जाकर अपना राशन कार्ड डिटेल देखें।
  • नाम, उम्र और परिवार की जानकारी मैच कराएं।
  • गलती हो तो प्रज्ञा केंद्र या ब्लॉक कार्यालय में सुधार कराएं।

नाम मैचिंग चेक करें

  • आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक में नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए।
  • छोटी स्पेलिंग गलती भी राशि रोक सकती है।

पंचायत/प्रखंड कार्यालय में स्टेटस चेक कराएं

  • यदि ऊपर की तीनों चीजें सही हैं फिर भी पैसा नहीं आ रहा तो पंचायत सचिव या प्रखंड कार्यालय जाएं।
  • आधार कार्ड लेकर स्टेटस चेक कराएं। आवश्यकता पड़ने पर आवेदन दें।

21वीं किस्त कब आएगी?

21वीं किस्त (अप्रैल 2026) बहुत जल्द जारी होने वाली है। कैबिनेट बैठक 16 अप्रैल 2026 को होने की संभावना है। जिन महिलाओं ने गलतियां सुधार ली है, उन्हें 20वीं के साथ 21वीं किस्त भी मिलने की संभावना है।

अंतिम बात

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की 20वीं किस्त कई जिलों में पहुंच चुकी है, लेकिन 3 लाख से अधिक महिलाओं का पैसा अभी रुका हुआ है। DBT बंद होना, राशन कार्ड में गड़बड़ी और नाम mismatch मुख्य कारण हैं। चार आसान स्टेप्स पूरा करके आप घर बैठे या प्रज्ञा केंद्र/बैंक जाकर समस्या का समाधान कर सकती है।

जिन महिलाओं ने सुधार कर लिया है, उनके खातों में राशि आना शुरू हो चुका है। 21वीं किस्त भी जल्द आने वाली है। अपना बैंक खाता नियमित चेक करें और जरूरी सुधार तुरंत पूरा करें।

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana News: CM मोहन यादव ने जारी की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त, 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में ₹1875 करोड़ ट्रांसफर

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment