Patna High Court District Judge Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और विस्तृत जानकारी

Published On: April 28, 2026

Patna High Court District Judge Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज (एंट्री लेवल) पदों को भरने के लिए Direct From Bar श्रेणी के तहत भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक वकील जो जजिशियल सर्विस में आने का सपना देख रहे हैं, अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन अनुभवी अधिवक्ताओं के लिए है जिन्होंने बार काउंसिल में पर्याप्त प्रैक्टिस पूरी कर ली है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार (correction window) 22 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगा। कुल 8 पद घोषित किए गए हैं।

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
दस्तावेज अपलोड/फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि: 22 मई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 15 मई 2026

डिस्ट्रिक्ट जज (एंट्री लेवल) पद के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास लॉ में बैचलर डिग्री (LLB) होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थी को अधिवक्ता के रूप में कम से कम 7 वर्षों की निरंतर प्रैक्टिस का अनुभव होना जरूरी है।

केस हैंडलिंग अनुभव

अंतिम 3 वर्षों में हर वर्ष कम से कम 24 केस हैंडल किए होने चाहिए। यह शर्त प्रैक्टिस की गंभीरता और कोर्ट रूम अनुभव को सुनिश्चित करती है।

आयु सीमा

इस भर्ती की पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों न्यूनतम आयु 35 वर्ष से अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित हुआ है। आयु की गणना 15 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/PwD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन फीस

General / OBC उम्मीदवारों के लिए: ₹1500
SC / ST / PwD उम्मीदवारों के लिए: ₹750

आवेदन कैसे करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर Notices Regarding Recruitment सेक्शन में जाएं।

District Judge (Entry Level), Direct From Bar – 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

Apply For The Post Of District Judge (Entry Level), Direct From Bar – 2026 लिंक चुनें।

सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें — व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, प्रैक्टिस का अनुभव आदि।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, घोषणा आदि)।

आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

फॉर्म का प्रीव्यू चेक करें और सबमिट करें।

अंत में प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए रख लें।

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Patna High Court District Judge Recruitment Online From

चयन प्रक्रिया

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार चयन लिखित परीक्षा, मौखिक साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। यदि स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाता है तो उसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायिक मानकों के अनुरूप होगी।

सैलरी और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को रिवाइज्ड पे स्केल लेवल J-5 के अनुसार वेतन मिलेगा। मासिक वेतनमान ₹1,44,840 से ₹1,94,660 और इसके अलावा, डियरनेस अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और अन्य सरकारी भत्ते लागू होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या 7 वर्ष की प्रैक्टिस पूरी होने से पहले आवेदन कर सकते हैं?
नहीं। 15 मई 2026 तक 7 वर्ष पूरे होने चाहिए।
Q2. फॉर्म सुधार की सुविधा कब तक है?
22 मई 2026 तक। इस दौरान मुख्यतः फोटो, सिग्नेचर और घोषणा अपलोड की जा सकती है।
Q3. क्या कोई परीक्षा होगी?
हां, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का प्रावधान है। विस्तृत पैटर्न अधिसूचना में उपलब्ध होगा।
Q4. आवेदन फीस वापस मिल सकती है?
नहीं। फीस नॉन-रिफंडेबल है।
Q5. आयु छूट का लाभ किसे मिलेगा?
आरक्षित श्रेणियों को बिहार सरकार और हाई कोर्ट के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

अंतिम सलाह

पटना हाई कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज बनना कई वकीलों का सपना होता है। यह पद न केवल अच्छा वेतन और सम्मान देता है, बल्कि न्याय व्यवस्था में योगदान देने का मौका भी प्रदान करता है। अगर आप पात्रता पूरी करते हैं तो समय रहते आवेदन करें और तैयारी शुरू कर दें। सभी जानकारी आधिकारिक स्रोत पर आधारित है। किसी भी संदेह की स्थिति में सीधे पटना हाई कोर्ट की वेबसाइट या नोटिस देखें।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Forest Guard Bharti 2026: 708 पदों पर निकली भर्ती, 30 जून से शुरू होगा आवेदन

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment