UP Board 10th & 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल लगभग 52 लाख छात्र-छात्राएं अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अंक अपलोडिंग का काम अंतिम चरण में है। रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। साथ ही यूपी बोर्ड में राज्य स्तर और जिला स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नकद पुरस्कार, लेपटॉप और सम्मान-पत्र दिए जाएंगे।
UP Board Result 2026: राज्य टॉपर को क्या मिलेगा?
यूपी बोर्ड परीक्षा में पूरे राज्य में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलेगा। ₹1 लाख नकद पुरस्कार, लैपटॉप और सम्मान-पत्र।
जिला टॉपर को भी सम्मान और पुरस्कार
केवल राज्य टॉपर ही नहीं, प्रत्येक जिले में टॉप करने वाले छात्रों को भी सरकार सम्मानित करेगी।
- ₹21,000 नकद पुरस्कार
- प्रशस्ति-पत्र (सम्मान-पत्र)
- जिला स्तर पर सम्मान समारोह
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?
इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 52 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषणा की सटीक तारीख और समय की जानकारी देगा।
अंतिम बात
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 अब बहुत जल्द जारी होने वाला है। 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। राज्य टॉपर को 1 लाख नकद पुरस्कार लैपटॉप और जिला टॉपर को ₹21,000 नकद पुरस्कार सम्मान-पत्र मिलेगा। सभी छात्रों को शुभकामनाएं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आए और टॉपर्स को सरकारी पुरस्कार मिले।