UPSC CAPF AC Recruitment 2026: असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर आवेदन शुरू, योग्यता और स्टेप्स की पूरी जानकारी

Published On: फ़रवरी 22, 2026

UPSC CAPF AC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जो उम्मीदवार UPSC CAPF AC 2026 परिक्षा की तैयारी कर रहे है, अब वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से 25 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते है। यह भर्ती CAPF (BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों भरने के लिए निकली गई है।

महत्वपूर्ण तारीख

UPSC ने भर्ती से जुड़े प्रमुख तारीख स्पष्ट कर दी है, ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी 2026 से शुरू होगी और योग्य इच्छुक उम्मीदवारों 25 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 में आयोजित होगी। पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

पात्रता मानदंड

आयु सीमा

UPSC CAPF AC भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 बर्ष से अधिकतम 25 बर्ष निर्धारित हुआ है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से जाएगी। इसके साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थाओं से ग्रेजुएट पूरा किसी भी स्ट्रीम में होनी चाहिए। यदि उम्मीदवार की अंतिम वर्ष चल रही है तो भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार की भर्ती में चयन

UPSC CAPF AC भर्ती में चयन 4 चरणों में होगी, लिखित परीक्षा (फुल मार्क 450), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (दौड, लंबी कूद, ऊंची कूद), मेडिकल टेस्ट और अंतिम मेरिट लिस्ट (लिखित परीक्षा, PET, PST के आधार पर)।

आवेदन कैसे करें स्टेप्स

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Recruitment सेक्शन से UPSC CAPF AC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

New Registration में क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

लॉगिन करके आवेदन फ्रॉम में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, एड्रेस, कैटिगरी आदि विवरण ध्यान से भरें।

निर्धारित फीस जमा करें और फ्रॉम सबमिट करें।

अंतिम बात

यह भर्ती CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का सबसे बड़ा और सबसे प्रतिष्ठित अवसर है। समय रहते आवेदन करके इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, योग्यता, स्टेप्स और जरूरी जानकारी

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment