UPSC Recruitment 2026: Assistant Keeper, Senior Store Officer Grade-2 और Livestock Officer के पदों पर भर्ती शुरू – 11 अप्रैल से 1 मई तक ऑनलाइन आवेदन, आयु सीमा और योग्यता

Published On: April 14, 2026

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Assistant Keeper, Senior Store Officer Grade-2 और Livestock Officer पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, वे 11 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

UPSC Vacancy 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत तीन अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि, अधिसूचना में कुल पदों की संख्या का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीदवारों को प्रत्येक पद की योग्यता और शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

आयु सीमा

UPSC ने इन पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की है। Assistant Keeper पदों की अधिकतम आयु 30 वर्ष और Senior Store Officer Grade-2 और Livestock Officer पदों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित हुआ है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी, OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट। आयु की गणना अधिसूचना में दिए गए आधार तिथि के अनुसार की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

  • Assistant Keeper, Senior Store Officer Grade-2 और Livestock Officer पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में स्रातक या समकक्ष डिग्री आवश्यक है।
  • कुछ पदों के लिए विशेषज्ञता या अनुभव की भी आवश्यकता हो सकती है।

UPSC Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Online Recruitment या Apply Online सेक्शन में जाएं।

Assistant Keeper / Senior Store Officer Grade-2/Livestock Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

One Time Registration (OTR) पूरा करें (अगर पहले नहीं किया है)।

मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक ओर संपर्क संबंधी जानकारी ध्यान से भरें।

जरूरी दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।’

आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

फॉर्म की समीक्षा करें और अंत में सबमिट करें।

सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

यहां क्लिक करके नोटिस देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क का विवरण आधिकारिक अधिसूचना में दिया गया है। सामान्यतः General/OBC उम्मीदवारों को शुल्क देना होता है, जबकि SC/ST/PWBD उम्मीदवारों को छूट मिल सकती है। उम्मीदवार अधिसूचना में उल्लिखित शुल्क विवरण अवश्य देखें।

चयन प्रक्रिया

UPSC इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और/या साक्षात्कार के आधार पर करेगा। विस्तृत चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

अंतिम बात

UPSC Recruitment 2026 Assistant Keeper, Senior Store Officer Grade-2 और Livestock Officer पदों पर भर्ती के लिए एक अच्छा अवसर है। आवेदन 11 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 1 मई 2026 तक चलेगा। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आगे की परीक्षा/साक्षात्कार की तैयारी शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें- AIIMS Patna Senior Resident Recruitment 2026: 16, 17 और 18 अप्रैल को वॉक-इन-इंटरव्यू, 67,700 रुपये सैलरी योग्यता, आयु सीमा, फीस और जरूरी दस्तावेज

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment