UPSSSC Havaldar Trainer Recruitment 2026: 209 पदों पर भर्ती शुरू, 19 जून से 9 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

Published On: April 19, 2026

UPSSSC Havaldar Trainer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार प्रशिक्षक (Havaldar Trainer) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस या संबंधित विभागों में हवलदार प्रशिक्षक के रूप में सरकारी नोकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी और 9 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 209 पद भरे जाएंगे।

UPSSSC Havaldar Trainer Bharti 2026: पदों का कैटेगरी-वार विवरण

  • General: 88 पद
  • SC: 39 पद
  • ST: 05 पद
  • OBC: 57 पद
  • EWS: 20 पद

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती की पदों में आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, PET 2025 का वेध स्कोरकार्ड होना जरूरी है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18बर्ष से 40 बर्ष होनी चाहिए। यदि आप आरक्षित श्रेणी में आते हो तो आपको सरकार नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी। इसके साथ इस भर्ती की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

UPSSSC Havaldar Trainer Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।

Recruitment या Apply Online सेक्शन में जाएं।

Havaldar Trainer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

New Registration करके One Time Registration (OTR) पूरा करें।

लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

मांगी गई सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन फीस का भुगतान करें।

फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन फीस

सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹25 की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। बिना फीस के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

परीक्षा पैटर्न

  • कुल अंक: 100
  • कुल प्रश्नः 100 (बहुविकल्पीय)
  • विषयः भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत में खेल, भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास, सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं।
  • परीक्षा अवधिः 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

आवेदन से पहले जरूरी सलाह

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करके पूरी तरह पढ़ें।
  • PET 2025 स्कोरकार्ड और 12वीं की मार्कशीट तैयार रखें।
  • अपनी आयु और शैक्षणिक योग्यता की पात्रता दोबारा जांच लें।
  • सभी दस्तावेज स्कैन करके तैयार रखें।
  • फॉर्म भरते समय कोई भी जानकारी गलत न भरें।
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।

अंत में

UPSSSC Havaldar Trainer Recruitment 2026 कुल 209 पदों पर हो रही है। आवेदन 19 जून से 9 जुलाई 2026 तक खुले रहेंगे। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें- Patna High Court Recruitment 2026: 48 पदों पर भर्ती शुरू, 13 अप्रैल से 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment