Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 56,100 रुपये सैलरी, योग्यता और अप्लाई डेट जारी

Published On: मई 6, 2026

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 16 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं। जो लड़के-लड़कियां नेवी में ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा मौका है। आखिरी तारीख 1 जून 2026 है। joinindiannavy.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। समय कम है, इसलिए तैयार रहो।

भर्ती क्यों खास है

नेवी में SSC ऑफिसर बनना स्टेबल करियर के साथ एडवेंचर भी देता है। समुद्र, जहाज, टेक्नोलॉजी, लीडरशिप – सब कुछ मिलता है। शॉर्ट सर्विस कमीशन है, लेकिन अच्छा परफॉर्मेंस करने पर परमानेंट भी हो सकता है।

आयु सीमा

जन्म तारीख 1 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। मतलब आपकी उम्र लगभग 19 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता

  • 10वीं और 12वीं में कम से कम 60% अंक।
  • BE, BTech, MTech या MSc डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें (सीधे स्टेप्स)

joinindiannavy.gov.in वेबसाइट खोलो।

होमपेज पर Online Registration या SSC Officer Recruitment लिंक पर क्लिक करो।मोबाइल नंबर, ईमेल और बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करो।

व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक डिटेल्स और अन्य जरूरी जानकारी भर दो।

10वीं, 12वीं, डिग्री की मार्कशीट और फोटो-सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करो।

फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट जरूर निकाल लो।

सैलरी और सुविधाएं

चयन होने पर शुरुआती वेतन 56,100 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इसके अलावा DA, हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल, ट्रांसपोर्ट और नेवी की अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। कुल पैकेज अच्छा-खासा बन जाता है।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा नहीं है।
  • शैक्षिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग।
  • फिर ss इंटरव्यू।
  • मेडिकल टेस्ट।

तैयारी के टिप्स

अभी से SSB की तैयारी शुरू कर दो। ग्रुप डिस्कशन, लेक्चरेट, इंटरव्यू, साइको टेस्ट सब पर काम करना पड़ेगा। कई कोचिंग सेंटर्स और ऑनलाइन मटेरियल उपलब्ध है। फिटनेस भी बनाए रखो। नेवी में फिजिकल स्टैंडर्ड काफी सख्त होते हैं।

क्यों जॉइन करें इंडियन नेवी

  • देश सेवा का मौका।
  • दुनिया भर में ट्रेनिंग और पोस्टिंग।
  • अच्छी सेलरी + रिस्पेक्ट।
  • पेंशन, मेडिकल फैसिलिटी जैसी लॉन्ग टर्म बेनिफिट्स।

ध्यान रखने वाली बातें

आवेदन फीस चेक कर लो (अगर हो तो)। सभी डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में पढ़ तो। फर्जी वेबसाइट से बचो, सिर्फ joinindiannavy.gov.in पर ही अप्लाई करो। समय रहते फॉर्म भर दो, लास्ट डे रश मत करो। ये भर्ती उन युवाओं के लिए है जो नेवी की यूनिफॉर्म में देश की सुरक्षा करना बाहते हैं। समुद्र की चुनौतियां पसंद हैं और टेक्निकल स्किल्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- IAF Group C Recruitment 2026: LDC, Hindi Typist और Driver के 47 पदों पर भर्ती, 2 मई से शुरू होंगे ऑफलाइन आवेदन

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment