SSC Phase-XIV/2026 Selection Posts Recruitment: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने Phase-XIV/2026 Selection Posts भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में 3003 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और पात्रता रखते हैं, वे 13 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 है।
SSC Phase 14 Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीख
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 मई 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 5 मई 2026
- फॉर्म करेक्शन विंडो: 11 से 13 मई 2026
- CBT परीक्षाः जून 2026 (सटीक तारीख बाद में घोषित की जाएगी)
पदों का विवरण और आरक्षण
- General (UR): 1534 पद
- OBC: 667 पद
- EWS: 271 पद
- SC: 346 पद
- ST: 185 पद
आयु सीमा
- न्यूनतम आयुः 18 वर्ष
- अधिकतम आयुः पद के अनुसार 25, 28 या 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। कुछ पदों के लिए 10वीं पास, कुछ पदों के लिए 12वीं पास और कुछ पदों के लिए ग्रेजुएट (स्स्रातक) पूरी करनी होगी। प्रत्येक पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यकताएं आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट रूप से दी गई हैं।
SSC Phase 14 Application Process: स्टेप बाय स्टेप गाइड
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Apply लिंक पर क्लिक करें।
Phase-XIV/2026 Selection Posts से संबंधित लिंक चुनें।
New User? Register Now पर क्लिक करके One Time Registration (OTR) पूरा करें।
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
जरूरी दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर आदि) अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते है।
आवेदन शुल्क
- General, OBC और EWS उम्मीदवारों को ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- SC, ST, PWD और महिलाएं (कुछ श्रेणियों में)
चयन प्रक्रिया
चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर होगा। CBT में General Awareness, Mathematics, General Intelligence & Reasoning जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और अन्य चरणों से गुजरना होगा।
अंतिम बात
SSC Phase-XIV/2026 Selection Posts भर्ती 3003 पदों पर होने वाली है। आवेदन 13 अप्रैल से 4 मई 2026 तक खुले रहेंगे। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और CBT की तैयारी शुरू कर दें। यह लेख SSC की आधिकारिक अधिसूचना पर आधारित है।