UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर नौकरी का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। जनपद मऊ में आंगनबाड़ी के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती केवल मऊ जिले की महिलाओं के लिए है।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
UP Anganwadi Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में केबल महिलाएं आवेदन कर सकते हैं, शैक्षणिक योग्यता की बात करे तो, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित हुआ है।
आवेदन कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी ध्यान से दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेजों (12वीं की मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर आदि) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण सलाह
- आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना PDF डाउनलोड करके पूरी तरह पढ़ें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पात्रता दोबारा जांच लें।
- सभी दस्तावेज स्कैन करके तैयार रखें।
- फॉर्म भरते समय कोई भी जानकारी गलत न भरें।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के फायदे
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए सम्मानजनक और स्थिर सरकारी नौकरी का अवसर है। इसमें बाल विकास, पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और पूर्व-प्राथमिक शिक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां होती है। यह पद महिलाओं को गांव-गांव में काम करने का मौका देता है और साथ में नियमित मानदेय भी मिलता है।
अंतिम बात
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में आंगनबाड़ी के 100 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। योग्य महिलाएं 6 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। 12वीं पास महिलाएं जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है, इस भर्ती के लिए पात्र हैं। जल्द से जल्द आवेदन करें और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।