UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज 21 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 18 मई 2026 रखी गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 929 पद भरे जाएंगे।
UPSSSC Assistant Statistical Officer Bharti 2026; योग्यता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास गणित, गणितीय सांख्यिकी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduate) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड अनिवार्य है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करे तो, न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित हुआ है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
- कुल अंक: 100
- कुल प्रश्नः 100 (बहुविकल्पीय)
- परीक्षा अवधिः 2 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटा जाएगा
UPSSSC Assistant Statistical Officer आवेदन कैसे करें?
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
Registration या Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी जानकारी (व्यक्तिगत, शैक्षणिक ओर PET संबंधी) ध्यान से दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment Online From
महत्वपूर्ण सलाह
- आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना PDF डाउनलोड करके पूरी तरह पढ़ें।
- PET 2025 स्कोरकार्ड और स्नातकोत्तर डिग्री की पात्रता दोबारा जांच लें।
- सभी दस्तावेज स्कैन करके तैयार रखें।
- फॉर्म भरते समय कोई जानकारी गलत न भरें।
- केवल आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in का उपयोग करें।
अंत में
UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026 में कुल 929 पद भरे जाएंगे। आवेदन 21 अप्रैल से 11 मई 2026 तक किए जा सकते हैं। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।