UPCISB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने सहकारी बैंकों ओर संबंधित संस्थाओं में स्थायी नौकरियों के लिए एक बड़ा अवसर निकाला है। कुल 2085 पदों पर भर्ती के तहत क्लर्क, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट/केशियर और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है जो उत्तर प्रदेश के सहकारी क्षेत्र में स्थिर करियर बनाना चाहते हैं। सहकारी बैंकों में काम करने का मतलब सिर्फ सरकारी नोकरी नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की सेवा से जुड़ा काम भी है।
UPCISB Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 मई 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15 मई 2026
चयन प्रक्रियाः प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
कुल अंक: 100
प्रश्नों की संख्या: 100 (बहुविकल्पीय प्रकार)
अवधिः 90 मिनट
मुख्य परीक्षा (Main Examination)
कुल अंक: 200
प्रश्नों की संख्या: 120
अवधि: 2 घंटे
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- जनरल और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: ₹500
- SC और ST श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: ₹250
आयु सीमा
इस भर्ती की पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना अधिसूचना में निर्दिष्ट कट-ऑफ डेट (संभवतः 1 जनवरी 2026) के अनुसार की जाएगी। इसके साथ सरकार नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
कई बैंकिंग पदों के लिए Commerce, Economics, Mathematics या Statistics विषय के साथ खातक (कुछ मामलों में 55% अंक)।
कंप्यूटर संबंधित पदों के लिए B.Tech/BE (CS/IT), BCA, MCA या समकक्ष।
क्लेरिकल पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के साथ CCC या O-Level जैसी कंप्यूटर प्रमाणित योग्यता।
कुछ पदों पर MBA (Finance/Banking) 41 PGDM को प्राथमिकता दी जा सकती है।
UPCISB Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ब्राउजर में upcisb.upsdc.gov.in टाइप करें और एंटर दबाएं।
होमपेज पर UPCISB Recruitment 2026 या “Online Application” / “सम्मिलित सहकारी बैंकिंग तथा तकनीकी सेवा परीक्षा 2026”
संबंधित लिंक ढूंढें।
नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य बेसिक डिटेल्स भरें। आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हैंडराइटन डिक्लेरेशन (निर्धारित साइज में) स्कैन करके अपलोड करें।
उपयुक्त मोड से फीस जमा करें।
सभी जानकारी दोबारा चेक करें और अंतिम रूप से सबमिट करें।
सफल सबमिशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म और पेमेंट रसीद का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
UPCISB Recruitment 2026 Online From Link
अंतिम बात
आधिकारिक अधिसूचना PDF को वेबसाइट से डाउनलोड करके पूरा पढ़ लें। इसमें पद-वार विस्तृत वैकेंसी, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और आरक्षण संबंधी नियम दिए गए होंगे। UPCISB की यह भर्ती सहकारी क्षेत्र में प्रवेश करने का एक ठोस मौका है। जो उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर अपनी तैयारी शुरू करेंगे, उन्हें बेहतर परिणाम मिलने की संभावना अधिक रहेगी।
यह भी पढ़ें- Patna High Court District Judge Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और विस्तृत जानकारी